AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हनुमान जयंती पर इन राशि वालों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का हाल

Rashifal 16 April 2022 : 16 अप्रैल 2022 को शनिवार है। हनुमान जन्मोत्सव भी है। जानिए 16 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। मेष राशि- आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावनाएं बन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Rashifal 16 April 2022 : 16 अप्रैल 2022 को शनिवार है। हनुमान जन्मोत्सव भी है। जानिए 16 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। सन्तान को कष्ट रहेगा।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। बौद्धिक कार्यो से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन राशि- मन कुछ परेशान हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, परन्तु जलाशय एवं नदी आदि में स्नान से बचें।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्षेत्र बन सकता है। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कन्या राशि- परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

तुला राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता म‍िलेगी।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आएगी। कारोबार में सुधार होगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।

धनु राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। अनावश्‍यक खर्चों से मन परेशान हो सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी।

मकर राशि- संयत रहें। आलस्य अधिक हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

मीन राशि– शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories