AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कुख्यात नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, जेल ब्रेक कांड समेत अन्य मामलों में था वांछित

डुमरी(गिरिडीह) : नक्सल अभियान में लगी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने डुमरी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह से कुख्यात नक्सली नवी उर्फ शमशेर मियां उर्फ मास्टर को दबोच लिया है. रविवार को पीरटांड़ थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर डुमरी एसडीपीओ नीरज सिंह ने बताया कि शनिवार को छापेमारी के दौरान डुमरी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डुमरी(गिरिडीह) : नक्सल अभियान में लगी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने डुमरी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह से कुख्यात नक्सली नवी उर्फ शमशेर मियां उर्फ मास्टर को दबोच लिया है. रविवार को पीरटांड़ थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर डुमरी एसडीपीओ नीरज सिंह ने बताया कि शनिवार को छापेमारी के दौरान डुमरी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह मोड़ के पास पुलिस बल को देख कर एक व्यक्ति भागने लगा जिस पर पुलिस को संदेह हुआ  और फिर खदेड़ कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया.

पूछताछ में उसकी पहचान भाकपा माओवादी के सदस्य नवी मियां उर्फ शमशेर मियां उर्फ मास्टर, पिता नाजो मियां साकिन बरगंडा थाना डुमरी के रूप में सामने आई है. स्वीकारोक्ति बयान में उसने विभिन्न मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वहीं पूछताछ में उसके द्वारा अन्य कई जानकारियां दी गई है जिसपर जांच की जा रही है.

 

इन थानों में है मामला दर्ज

 

बताया गया कि इसके उपर गिरिडीह जेल ब्रेक कांड, बगोदर के पूर्व विधायक कॉमरेड महेंद्र सिंह की हत्या समेत अन्य कई मामलों में शामिल होने का आरोप है.  गिरफ्तार नवी मियां के खिलाफ गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना में 04,  डुमरी थाना में 04, निमियाघाट थाना में 01, बगोदर थाना में 01, सरिया थाना में 02, बिरनी में 1 और मुफ्फसिल थाने में 2 मामला दर्ज है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस को इन इलाकों में नक्सलियों के गतिविधियों की सूचना मिली है. जिसके बाद पुलिस ने अभियान को तेज कर दिया है. छापेमारी में सीआरपीएफ 154 बटालियन के डिप्टी कमान्डेंट अजय कुमार रजनी, असिस्टेंट कमांडेंट राज्यवर्धन सिंह, डुमरी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह, पीरटांड़ थाना प्रभारी अशोक प्रसाद, मधुबन थाना प्रभारी राउतू होनहारा, अवर निरीक्षक जैना बालमुचू एवं सशस्त्र बल के सेट 16 और 17 के जवान शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories