AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लॉकडाउन को लेकर नया गाइडलाइन जारी, दुर्गा पूजा के लिए भी नए नियम लागू

झारखण्ड में कोरोना की रफ्तार में आई कमी के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंन्त सोरेन की अध्यक्षता आपदा प्रबंधन प्राधिकार की हुई बैठक। जिसमें स्वास्थ्य और आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए। उक्त बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि कैबिनेट की बैठक सम्पन्न होने के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखण्ड में कोरोना की रफ्तार में आई कमी के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंन्त सोरेन की अध्यक्षता आपदा प्रबंधन प्राधिकार की हुई बैठक। जिसमें स्वास्थ्य और आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए। उक्त बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि कैबिनेट की बैठक सम्पन्न होने के ठीक बाद आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई, जिसमें स्कूलों को खोलने को मंजूरी दी गयी। इसके तहत क्लास 6 से लेकर अन्य सभी क्लास को खोलने को मंजूरी दी गयी। इसके साथ-साथ कक्षाओ के संचालन को लेकर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक क्लास संचालित करने को मंजूरी दी गयी। इसके अलावा वीकेंड लॉकडाउन को भी समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा पूर्व में जारी नियमों में भी परिवर्तन करते हुए रात आठ बजे तक जिन दुकानों खोलने का समय निर्धारित किया गया था, उसको भी रात दस बजे तक खोलने की इजाजत दे दी गयी है। यह बड़ी राहत लोगों को दी गयी है। धार्मिक स्थलों को लेकर भी फैसला लिया गया है कि 50 फीसदी क्षमता के साथ धार्मिक संस्थान खोले जायेंगे। इसके अलावा सारे कॉलेज को भी खोल दिया जायेगा। इसको लेकर आदेश निर्गत किये जा रहे है।

धार्मिक स्थलों में बड़े स्थानों में एक घंटे में सौ लोगों को इजाजत दी जायेगी जबकि छोटे धार्मिक स्थलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की इजाजत दी गयी है। वहीं दुर्गा पूजा को लेकर चल रहे असमंजस को समाप्त करते हुए 5 फीट की मूर्ति के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन करने को मंजूरी दी गयी है. दुर्गा पूजा के दौरान मेला का आयोजन करने पर रोक लगाई गायी गयी है। जबकि होटल, बार और रेस्टोरेंट को रात 11 बजे तक खोलने की मंजूरी दी गयी है। वहीं लाउडस्पीकर को लेकर कहा गया है कि दुर्गा पूजा में सिर्फ पूजा के वक्त ही लाउडस्पीकर संचालित किया जा सकेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories