TOP BANNER
Sponsored

नि:संतान दम्पत्तियों के लिए नवदीप नर्सिंग होम ने दी सौगात, शुरू किया IVF सेंटर

गिरिडीह : नि:संतान दम्पत्तियों के लिए नवदीप नर्सिंग होम ने नई शुरुआत की है. अब तक महानगरों में मिलने वाली IVF की सुविधा को गिरिडीह में शुरू किया गया है. शुक्रवार की शाम को पचम्बा थाना के निकट बिशनपुर स्थित नवदीप नर्सिंग होम में IVF सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया. उद्घाटन अवसर पर गिरिडीह

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 10, 2024 Aug 10 59 Views
Share

गिरिडीह : नि:संतान दम्पत्तियों के लिए नवदीप नर्सिंग होम ने नई शुरुआत की है. अब तक महानगरों में मिलने वाली IVF की सुविधा को गिरिडीह में शुरू किया गया है. शुक्रवार की शाम को पचम्बा थाना के निकट बिशनपुर स्थित नवदीप नर्सिंग होम में IVF सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया. उद्घाटन अवसर पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डॉ. रियाज अहमद, डॉ. रितेश सिन्हा, डॉक्टर राजेश चंद्र, डॉक्टर पी. सहाय, डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अशोक, डॉ. संजना शर्मा, डॉ. शिला वर्मा, डॉ. विकास माथुर, डॉ वर्षा भारती, डॉ. रेखा झा, डॉ. बीएमपी राय, डॉ. रमेश कुमार, उत्तम जालान, डॉ मनीष जालान, डॉ. श्यामल, राहुल बर्मन, धर्म प्रकाश, दशरथ प्रसाद मंडल समेत कई गणमान्य उपस्थित थे. इस अवसर पर नवदीप नर्सिंग होम के संचालक सह प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नूतन लाल के द्वारा बुके देकर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया. इसके बाद विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के हाथों फीता काटकर IVF सेंटर का शुभारम्भ किया गया.

 

उद्घाटन के बाद विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत अन्य गणमान्य लोगों ने संचालिका डॉ. नूतन लाल और उनकी पूरी टीम को इस नए IVF सेंटर के लिए बधाई दी. उपस्थित जनों ने कहा कि यह बेहद ही ख़ुशी की बात है कि महानगरों में मिलने वाली सुविधा गिरिडीह में अब मिलेगी. नि:संतान दम्पत्तियों के लिए यह सेंटर वरदान साबित होगा.

 

वहीं नवदीप नर्सिंग होम के संचालक डॉ. नूतन लाल और डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि गिरिडीह में पहली बार आईवीएफ सेंटर की शुरुआत की गयी है. इस सुविधा के लिए नि: संतान लोगों को दूसरे बड़े शहर का रुख करना पड़ता था. साथ ही काफी महंगा खर्च भी उन्हें उठाना पड़ता था. ऐसे में अब गिरिडीह जिला के नि:संतान महिलाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी कम खर्चे में अत्याधुनिक मशीनों के जरिये ऐसी महिलाओं को मुस्कान दिया जाएगा. डॉ. नूतन लाल ने बताया कि IVF के साथ साथ नर्सिंग होम में ICSI की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories