AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

3 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे नगर निगम कर्मी, किया प्रदर्शन

गिरिडीह : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन झारखंड के आह्वान पर पूरे राज्य सहित गिरिडीह नगर निगम में भी सभी कर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान नगर निगम में जमा हो कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी के साथ अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बताया गया कि पूर्व में किये गए


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन झारखंड के आह्वान पर पूरे राज्य सहित गिरिडीह नगर निगम में भी सभी कर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान नगर निगम में जमा हो कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी के साथ अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

बताया गया कि पूर्व में किये गए हड़ताल के बाद 25 अक्टूबर 2016 को नगर विकास मंत्री से फेडरेशन सदस्यों की वार्ता हुई थी। जिसमें समझौते के आधार पर 31 दिसंबर 2016 तक पूरा करने का आश्वासन नगर विकास मंत्री के द्वारा किया गया था, लेकिन आज तक उन वादों की पूर्ति नहीं की गई।

मौके पर फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध 3 सूत्री मांगों को लेकर धारदार आंदोलन किया जाएगा। बताया गया कि झारखंड मंत्रिपरिषद के निर्णय 1591 16 मई 2011 के आलोक में वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने, नगर निकाय में वर्षों से कार्यरत प्रबंधक/ अनुबंध कर्मी की सेवा स्थाई करने, निकाय में ठेका प्रथा को समाप्त कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पावना एवं पेंशन का भुगतान सरकार के कोटे से करने की मांग की।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बैठक में मुख्य रूप से लखन हरिजन,  केदार हरिजन,  मृत्युंजय कुमार सिंह, महामंत्री लखन शर्मा, शब्बीर अंसारी, रामकुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार, इशरत परवीन, गीता डे, अशोक हरिजन, गफार अहमद, शंभू सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राजेश अग्रवाल, राजेश सिन्हा, शांति हाड़ीन, गोरी हाड़ीन, दुलारी हाड़ीन आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories