TOP BANNER
Sponsored

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, लोगों ने जताया विरोध

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको, डीटीओ रोहित सिन्हा, अंचलाधिकारी रविभूषण प्रसाद, नगर निगम कर्मी व नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी दलबल के साथ उपस्थित थे। अभियान की शुरुआत कोर्ट रोड से की गई। इसके बाद टावर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 26, 2021 Aug 26 47 Views
Share

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको, डीटीओ रोहित सिन्हा, अंचलाधिकारी रविभूषण प्रसाद, नगर निगम कर्मी व नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी दलबल के साथ उपस्थित थे।

अभियान की शुरुआत कोर्ट रोड से की गई। इसके बाद टावर चौक, शाहाबादी मार्केट के सामने से सब्जी और फल विक्रेताओं को खदेड़ा गया। फिर कालीबाड़ी के आसपास दुकानों के उपर लगे शेड को हटाते हुए अभियान पदम् चौक पहुंचा। जहां टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल पदम् चौक के पास वारसी ज्वेलर्स और पदम् टेक्सटाइल के दुकान में लगे शेड को जेसीबी के जरिये तोड़ दिया गया। जिसके बाद दुकानदार एकजुट हुए और विरोध करना शुरू कर दिया। दुकानदारों का कहना था कि दोनों दुकान मैन रोड से काफी अंदर हैं।

इधर इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर सारे नियमों का अनुपालन किया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories