TOP BANNER
Sponsored

दो घरों में हो रहा था अवैध अंग्रेजी शराब निर्माण, पुलिस ने मारा छापा, 2 गिरफ्तार

सरिया : अवैध रूप से अंग्रेजी शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर सरिया थाना पुलिस ने बुधवार की रात कैलाटांड़ में दो घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों को बरामद किया है। गुरुवार को एसडीपीओ नौशाद आलम ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 26, 2021 Aug 26 34 Views
Share

सरिया : अवैध रूप से अंग्रेजी शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर सरिया थाना पुलिस ने बुधवार की रात कैलाटांड़ में दो घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों को बरामद किया है। गुरुवार को एसडीपीओ नौशाद आलम ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर सरिया थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने दलबल के साथ कैलाटांड़ गांव स्थित भुवनेश्वर यादव और छोटू यादव के घर में छापेमारी किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से 2 बड़े गैलन में पड़े करीब सौ से 125 लीटर स्प्रिट, स्टर्लिंग रिज़र्व, मेक डोवेल्स, रॉयल स्टैग ब्रांड का सैकडों की संख्या में कॉग, रैपर,लेवल, खाली अंग्रेजी शराब का बोतल, 4 से 5 लीटर अंग्रेजी शराब बनाने का स्पेशल केमिकल को बरामद किया। वहीं मौके से पुलिस टीम ने भुवनेश्वर यादव और छोटू यादव को गिरफ्तार किया है।

 

एसडीपीओ ने बताया कि धंधे में शामिल अन्य लोगों की शिनाख्त की जा रही है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored

प्रेसवार्ता में एसडीपीओ के अलावे इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रेम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रामस्वरूप सिंह,हवलदार सुभाष ठाकुर शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories