TOP BANNER
Sponsored

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को लेकर एक्शन में नगर निगम, छापेमारी कर 5 क्विंटल प्लास्टिक किया गया जब्त

गिरिडीह : सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने के लिए गिरिडीह नगर निगम एक्शन के मोड में है. शनिवार को उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी के निर्देश पर निगम की टीम ने शहर के गद्दी मोहल्ला में छापेमारी कर एक गोदाम से 5 क्विंटल प्लास्टिक जब्त किया है. नगर निगम द्वारा की गयी इस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 20, 2022 Aug 20 50 Views
Share

गिरिडीह : सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने के लिए गिरिडीह नगर निगम एक्शन के मोड में है. शनिवार को उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी के निर्देश पर निगम की टीम ने शहर के गद्दी मोहल्ला में छापेमारी कर एक गोदाम से 5 क्विंटल प्लास्टिक जब्त किया है. नगर निगम द्वारा की गयी इस कार्रवाई से प्लास्टिक के धंधे में शामिल लोगों के बीच हडकंप मच गया.

इस बाबत छापेमारी दल में शामिल निगम के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर आरपीएम ट्रेडर्स में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक का स्टॉक बरामद किया गया है. दुकान संचालक रिशु बरनवाल है. बताया कि पूर्व में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर प्लास्टिक जब्त किया गया था. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

छापेमारी दल में सिटी मैनेजर विशाल सुमन, सुभाष शर्मा, अकाश सिंह , रोहित सिंह समेत अन्य कई निगम कर्मी मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories