AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में खपाया जाना था नकली शराब, पुलिस ने किया भांडाफोड़

7 धंधेबाज हुए गिरफ्तार गिरिडीह : अवैध नकली शराब के धंधे का पुलिस ने उद्दभेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने शराब के खेप के साथ धंधे में शामिल 7 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। शनिवार को बरवाडीह स्थित पुलिस लाइन में एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

7 धंधेबाज हुए गिरफ्तार

गिरिडीह : अवैध नकली शराब के धंधे का पुलिस ने उद्दभेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने शराब के खेप के साथ धंधे में शामिल 7 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। शनिवार को बरवाडीह स्थित पुलिस लाइन में एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक मिथुन रजक द्वारा दलबल के साथ थाना क्षेत्र के घुटिया में एक गैरेज के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिशनपुर की ओर से आ रही एक चेभरोलेट वाहन को रोका और जांच की गई तो वाहन के बैक लाइट के अंदर टूटे डैशबोर्ड की जगह बक्सनुमा जगह से शराब का खेप बरामद किया गया। इस दौरान जब कागजात की मांग की गई तो कोई कागजात पेश नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन में सवार 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाजों में उमेश हाजरा, सीताराम सहज परमेश्वर कुमार, उमेश शाह, सुरेश साव, फाल्गुनी हाजरा, मनोज कुमार शाह शामिल है।

एसडीपीओ ने बताया कि पुछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि मुख्य सप्लायर धनबाद का है और उससे शराब लेकर देने वाला व्यक्ति धरियाडीह का शोएब अख्तर राईन है। इसके बाद पुलिस ने सातवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरफ्तार लोगों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए पिछले कई महीनों से अवैध नकली शराब बिहार में बेचने का काम किया जा रहा था।

कार्रवाई में पुलिस ने इनलोगों के पास से पार्टी स्पेशल अंग्रेजी शराब 375 एमएल 30 पीस, 750 एमएल 70 पीस और ब्लू मूड 750 एमएल का अंग्रेजी शराब 12 पीस, 3 एंड्रॉयड मोबाइल व वाहन को जब्त किया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories