AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संजय हत्याकांड में शूटरों को दी थी पैसा,करीब आठ माह बाद हुई गिरफ्तार,भेजा गया जेल

राजधानी राँची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण (मृत) के अकाउंटेंट संजय सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को कमल भूषण की बेटी यामिनी को जेल भेज दिया।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यामिनी को मगंलवार देर शाम में गिरफ्तार कर लिया था।यामिनी पर आरोप है कि संजय हत्याकांड


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राजधानी राँची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण (मृत) के अकाउंटेंट संजय सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को कमल भूषण की बेटी यामिनी को जेल भेज दिया।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यामिनी को मगंलवार देर शाम में गिरफ्तार कर लिया था।यामिनी पर आरोप है कि संजय हत्याकांड को अंजाम देने वाले भाड़े के हत्यारे को यामिनी ने ही नगद रुपये उपलब्ध करवाए थे।यामिनी कमल भूषण हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल कुजूर की पत्नी है और कमल भूषण की पुत्री भी है। संजय सिंह की हत्या मामले की तफ्तीश शूटरों के गिरफ्तार होने के बाद भी जारी थी पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी कि संजय सिंह की हत्या में यामिनी की संग्लिप्ता भी रही थी।यामिनी ने ही आरोपी राहुल और रोहित कुजूर के कहने पर संजय की हत्या करने वाले शुटरों को पैसा दिया था। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में यामिनी ने पुलिस के समक्ष शूटरों को पैसे देने की बात स्वीकार की है।

 

 

क्या है मामला:
जमीन कारोबारी कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय सिंह की अपराधियों ने पांच जुलाई 2023 रातू रोड गलैक्सिया मॉल के सामने काली मंदिर लेन में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने अपराधी संदीप कुमार प्रसाद,आकाश कुमार वर्मा,विवेक कुमार शर्मा, सुशीला कुजूर, साहिल बाड़ा के अलावा सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।इस मामले के मुख्य आरोपी राहुल कुजूर और डब्लू कुजूर जेल से ही साजिश रची थी।इससे पहले 30 मई 2022 को जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या भी राहुल कुजूर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कर दी थी। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम निवासी जमीन कारोबारी कमल भूषण की दो साल पहले अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।दरअसल, राहुल कुजूर ने जमीन कारोबारी की पुत्री यामिनी से शादी कर ली थी। इसको लेकर दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हो गयी थी।इसी क्रम में जमीन कारोबारी ने राहुल की हत्या करने की धमकी दी थी।इसी वजह से राहुल ने शूटरों के जरिए कमल की 30 मई 2022 को रातू रोड में गोली मारकर हत्या करवा दी थी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories