AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

5 सौ रुपया एडवांस देकर 50 हजार का मोबाइल किया गायब, तीसरी आंख में कैद हुआ शातिर

संजर इमाम गिरिडीह : दो व्यक्ति एक बैग लटकाए मोबाइल की दुकान में आते हैं। पहले 50 हजार का मोबाइल देखते हैं फिर महंगा बताकर 20 हजार के मोबाइल का 500 रुपया एडवांस देकर थोड़ी देर में आने की बात कहते हुए 50 हजार का मोबाइल गायब कर रफू चक्कर हो जाते हैं। फिल्मी स्टाइल


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संजर इमाम

गिरिडीह : दो व्यक्ति एक बैग लटकाए मोबाइल की दुकान में आते हैं। पहले 50 हजार का मोबाइल देखते हैं फिर महंगा बताकर 20 हजार के मोबाइल का 500 रुपया एडवांस देकर थोड़ी देर में आने की बात कहते हुए 50 हजार का मोबाइल गायब कर रफू चक्कर हो जाते हैं। फिल्मी स्टाइल में चोरी की ये वारदात कहीं और की नहीं बल्कि पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो की है। वहीं पूरी घटनाक्रम तीसरी आंख में कैद है।

घटना के बाद भुक्तभोगी स्टोर संचालक कन्हैया अग्रवाल ने पुलिस से मामले की लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बोड़ो स्टेट बैंक के सामने कन्हैया इंफोटेक के नाम से उनका MI स्टोर है। मंगलवार की रात दो व्यक्ति उनके दुकान में आये और मोबाइल दिखाने की बात कही। उनलोगों ने इस दौरान MI 10 मॉडल देखा जिसकी कीमत 50 हजार है। इसके बाद महंगा बताकर फिर 20 हजार की कीमत का फोन देखा और 500 रुपया एडवांस देकर थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकल गए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसके बाद सेट की कमी पाए जाने पर उन्होंने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पाया कि मोबाइल दिखाने के दौरान वे लोग ही बैग में मोबाइल डालकर ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन चोरों को पकड़ने की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

देखें वीडियो

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories