TOP BANNER
Sponsored

विधायक, उपायुक्त समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

गिरिडीह : छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार की ओर से मंगलवार की शाम को आदेश जारी कर नदी, तालाब समेत अन्य जलाशयों में छठ पूजा करने की इजाजत दे दी गई है। इस दौरान दो गज की दूरी के साथ मास्क के उपयोग करने का आदेश दिया गया है।   इसी कड़ी में बुधवार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 18, 2020 Nov 18 58 Views
Share

गिरिडीह : छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार की ओर से मंगलवार की शाम को आदेश जारी कर नदी, तालाब समेत अन्य जलाशयों में छठ पूजा करने की इजाजत दे दी गई है। इस दौरान दो गज की दूरी के साथ मास्क के उपयोग करने का आदेश दिया गया है।

 

इसी कड़ी में बुधवार को विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी अमित रेणु, एसडीएम प्रेरणा दीक्षित, उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह आदि ने बुधवार को शहरी क्षेत्र के अरगाघाट, दीनदयाल घाट, चिरैयाघाट, अमित बरदियार छठ घाट समेत अन्य छठ घाटों का घूम घूम कर निरीक्षण किया।

मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार हरेक घाट की साफ सफाई, मरम्मत, बिजली की व्यवस्था, मिट्टी मोरम बिछाने आदि व्यवस्थाएं की जा रही है।

MIDDLE
Sponsored

सभी पर्व समिति के संयोजकों से अनुरोध किया गया है कि घाट पर श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ हो सकती है इसलिए पर्याप्त मात्रा में मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर व्यवस्था कर के रखेंगे। कहा कि छठ व्रतियों माताओं और बहनों को कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories