TOP BANNER
Sponsored

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

गावां : थाना क्षेत्र के सेरूआ पंचायत में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार देर रात की है। थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार नाबालिग के माता पिता किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। घर में नाबालिग अकेली थी। इसी दौरान गुरूवार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 19, 2021 Mar 19 59 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के सेरूआ पंचायत में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार देर रात की है। थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार नाबालिग के माता पिता किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। घर में नाबालिग अकेली थी।

इसी दौरान गुरूवार की देर रात 24 वर्षीय विवाहित युवक ने घर के अंदर फांदकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। वहीं घटना की जानकारी किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। सुबह मां पिता के वापस आने पर नाबालिग ने उन्हें घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को इस बाबत गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रवण दास को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बाबत पुलिस इंस्पेक्टर प्रमेश्वर लियांगी ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड संख्या 30/21दफा 376 पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग को मेडिकल जांच हेतु भेजा जायेगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories