TOP BANNER
Sponsored

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो बच्चों के पिता पर आरोप

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस   बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना 6 दिन पूर्व की बताई जा रही है. वहीं गुरुवार को माँ -पिता पीड़ित नाबालिग के साथ आवेदन लेकर थाने पहुंचे. घटना का आरोप दो बच्चे

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 30, 2020 Apr 30 56 Views
Share

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

 

बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना 6 दिन पूर्व की बताई जा रही है. वहीं गुरुवार को माँ -पिता पीड़ित नाबालिग के साथ आवेदन लेकर थाने पहुंचे. घटना का आरोप दो बच्चे के पिता पर है. वहीं पुलिस FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

आवेदन में आरोप है बीते 24 अप्रैल 2020 की रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे प्रतिदिन की तरह नाबालिग पुराने घर से खाना लेकर नया घर आई थी और फिर वहां मां पिता को खाना देकर वह पुराने घर चली गई. उसके घर पहुंचते ही युवक  जबरन घर में घूस गया. वहीं छोटी पुत्री को डरा धमका कर अंदर बैठा दिया और बड़ी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया.

 

थोड़ी देर बाद जब मां पुराना घर आई तो घर अंदर से बंद था. काफी आवाज दिए जाने पर दरवाजा खोल आरोपी धक्का मारते  हुए ये कहते हुए भाग गया कि यदि गांव में किसी ग्रामीण व पुलिस को सूचना दिया तो पूरे परिवार को जान मार देंगे. वहीं वह लगातार सभी की निगरानी करने लगा. गुरुवार को किसी तरह थाना सभी थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

MIDDLE
Sponsored

 

थाना प्रभारी सुरेश  कुमार मण्डल ने कहा कि पीड़ित नाबालिग के माता ने आवेदन दिया है. पीड़ित नाबालिग से पूछताछ की गई है. आवेदन के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.  पीड़ित नाबालिग का 164 के तहत बयान और मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories