AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कमिटी के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी, शिकायत पर मामला दर्ज

डुमरी(गिरिडीह) : कमिटी के नाम पर महिलाओं से ठगी किये जाने का मामला सामने आया है। ठगी की शिकार हुई महिलाएं निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार स्थित प्रोफेसर कॉलोनी की है। पीड़ित महिलाओं ने इस संदर्भ में निमियाघाट थाना में आवेदन देकर एक दम्पत्ति समेत 4 नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डुमरी(गिरिडीह) : कमिटी के नाम पर महिलाओं से ठगी किये जाने का मामला सामने आया है। ठगी की शिकार हुई महिलाएं निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार स्थित प्रोफेसर कॉलोनी की है। पीड़ित महिलाओं ने इस संदर्भ में निमियाघाट थाना में आवेदन देकर एक दम्पत्ति समेत 4 नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

20 महीने में डबल राशि का देता था प्रलोभन

महिलाओं का आरोप है कि उमेश प्रसाद बरनवाल अपने पत्नी और 2 बेटों के साथ मिलकर कमेटी के नाम पर रुपया जमा करवाता था। वहीं 20 महीने में रुपयों को डबल करके वापस करने का प्रलोभन देता था। इनके चंगुल में आकर दर्जनों महिलाएं ढाई वर्षों से लाखों रुपए जमा कर चुकी थी, लेकिन जब महिलाएं अपना जमा पैसा मांगने गयी तो कमेटी संचालक ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए पैसा जमा करने वाला पंजी छीनकर अपने पास रख लिया। कहा कि हल्ला करने पर पैसे की उगाही नहीं होगी, पैसा डूब जाएगा। पैसे डूबने के भय से सभी थोड़े समय तक चुप रही।

इसके बाद दुबारा जब महिलाएं पैसा लेने संचालक के पास पहुंची तो पता चला कि सभी घर छोड़ कर भाग चुके हैं। वहीं उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। बताया जाता है कि महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी की गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आवेदन में आमना खातून, अजीमुन्निसा, सायरा बानो, रजिया खातून, अशोक शर्मा के हस्ताक्षर है। सभी गरीब परिवार से आते हैं और लालच में आकर सबने अपनी गाढ़ी कमाई जमा कराई थी।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

इस बाबत थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि ठगी को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। इसको लेकर कांड संख्या 52/20 दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही आरोपियों की धर पकड़ कर ली जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories