AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी पारा शिक्षक गिरफ्तार

गिरिडीह : ट्यूशन में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाला पारा शिक्षक सोमवार को शहरी इलाके के भण्डारीडीह से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना गावां थाना क्षेत्र के खोटमनाय गांव की है। जहां बीते 16 अगस्त को यह मामला काफी तूल पकड़ा था। आरोपी शिक्षक पंकज यादव है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 4


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : ट्यूशन में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाला पारा शिक्षक सोमवार को शहरी इलाके के भण्डारीडीह से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना गावां थाना क्षेत्र के खोटमनाय गांव की है। जहां बीते 16 अगस्त को यह मामला काफी तूल पकड़ा था। आरोपी शिक्षक पंकज यादव है।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते 4 साल से यह बच्चियों के साथ गलत हरकत करता था। मगर लोक लाज से बच्चियां चुप रह जाती थी। इसी बीच एक बच्ची ने परिजन को पारा शिक्षक के हरकतों की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने सबूत के तौर पर पारा शिक्षक पंकज यादव का हरकत छुप कर कैमरे में कैद कर लिया। सबूत इकट्ठा होते ही ग्रामीण एकजुट हुए और फिर पारा शिक्षक के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

आवेदन पर गावां थाना पुलिस ने कांड संख्या 118/20 दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुटी थी। वहीं आरोपी पारा शिक्षक गांव छोड़ कर शहर में डेरा डाले हुआ था। सोमवार को एसपी अमित रेणु को आरोपी पारा शिक्षक के शहर में होने की सूचना मिली।जिसके बाद उन्होंने खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इसकी सूचना देकर गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने केस अनुसन्धानकर्ता को इसकी जानकारी दी और फिर शहर के भण्डारीडीह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पंकज यादव यहां से भी भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories