TOP BANNER
Sponsored

छठ पूजा समिति सदस्यों ने सौंपा डीसी और मेयर को आवेदन, सफाई व्यवस्था की रखी मांग

गिरिडीह : छठ पूजा समिति सदस्यों के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और मेयर सुनील पासवान से मुलाकात कर उन्हें आवेदन सौंपा। इस बाबत पूजा समिति के नवीन सिन्हा ने बताया कि कल की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में आज उपायुक्त और मेयर को 18 छठ

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 2, 2020 Nov 2 26 Views
Share

गिरिडीह : छठ पूजा समिति सदस्यों के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और मेयर सुनील पासवान से मुलाकात कर उन्हें आवेदन सौंपा। इस बाबत पूजा समिति के नवीन सिन्हा ने बताया कि कल की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में आज उपायुक्त और मेयर को 18 छठ घाटों की सूची सौंपी गई है और पूजा के पूर्व साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की मांग की गई है। कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साज सज्जा की व्यवस्था की जाएगी। वहीं किसी छठ व्रती को समस्या न हो इसका ख्याल रखा जाएगा।

वहीं मेयर सुनील पासवान ने कहा कि प्रतिनिधियों ने दीपावली के बाद सफाई कार्य शुरू करने के बजाय इससे पूर्व सफाई कार्य शुरू कराए जाने की मांग की है। निश्चित रूप से उनका कहना ठीक है। हमारे कर्मी भी निरंतर प्रयास में है और सफाई कार्य जारी है। कहा कि जल्द ही सभी सर्किल प्रभारी और उप नगर आयुक्त के साथ बैठक कर निर्णय लेंगे। सभी छठ घाटों की साफ सफाई समय रहते करा ली जाएगी।

इस मौके पर मौके पर विश्वनाथ शर्मा,नवीन सिन्हा, उमाशंकर सिंह, सतीश साव, दीपक शर्मा,अनिल मिश्रा,खोखन दा,रामजी प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories