TOP BANNER
Sponsored

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, जानें आवश्यक दिशा निर्देश

गिरिडीह :आगामी मुहर्रम के मद्देनजर मंगलवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुहर्रम त्योहार के दौरान जिले में सुदृढ़ विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 25, 2020 Aug 25 44 Views
Share

गिरिडीह :आगामी मुहर्रम के मद्देनजर मंगलवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान मुहर्रम त्योहार के दौरान जिले में सुदृढ़ विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में अभी लॉकडाउन का अक्षरशः अनुपालन किया जा रहा है। सभी पार्क/विद्यालय/कोचिंग संस्थान व अन्य संस्थान बंद है। साथ ही धार्मिक स्थल भी बंद है। सभी जिलेवासी मुहर्रम पर्व घर पर ही मनाएं।

इसे भी पढ़ें : बिल भुगतान के नाम पर मुखिया मांग रहा रिश्वत, रंगे हाथ एसीबी ने किया गिरफ्तार 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रम आयोजन नहीं करने का दिशा निर्देश प्राप्त है। उपायुक्त ने कहा कि सभी लोग मस्जिद के बजाय अपने-अपने घरों में नमाज अदा करें। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान साफ-सफाई के साथ-साथ सामाजिक दूरी का अनुपालन एवं मास्क का उपयोग करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाए।

MIDDLE
Sponsored

इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि ताजिया जुलूस निकालने पर रोक रहेगी। कम संख्या में लोग सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए करबला एवं इमामबाड़ा में मिट्टी डालने/लाने का कार्य कर सकते हैं। कहीं पर भी भीड़ एकत्रित ना हो।

अधिकारियों को दिए गए आदेश

1. तजिया जुलूस निकालने पर रोक रहेगी। मुहर्रम पर्व के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।
2. सभी थाना प्रभारी अपने-अपने स्तर से सभी संवेदनशील स्थानों पर चौकीदार/पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
3. विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी/पुलिस बल एवं लाठी पार्टी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
4. मुहर्रम पर्व के दौरान बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे।
5. जहां पर ज्यादा संख्या में दंडाधिकारी/पुलिसकर्मी/पुलिस बल मौजूद रहेंगे उस स्थान को नियमित रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य करते रहेंगे।
6. मुहर्रम पर्व 2020 को लेकर सभी प्रखंडों में शांति समिति की बैठक कर लेंगे।
7. विवादित स्थल पर विशेष निगरानी रखेंगे। गश्ती दल निरंतर एक्टिव रहेंगे।
8. सोशल नेटवर्किंग साइट्स यथा फ़ेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि पर किए जा रहे शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।
9. मुहर्रम पर्व के दौरान विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी संवेदनशील स्थानों का दौरा करेंगे और हर स्थिति में शांति समिति की बैठक करेंगे जिसमें दोनों समुदाय के लोग उपस्थित रहेंगे।

ये थे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, आईएस प्रशिक्षु, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सिविल सर्जन, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गिरिडीह/डुमरी, अंचलाधिकारी, गिरिडीह व अन्य पुलिस कर्मी/अधिकारी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories