TOP BANNER
Sponsored

छठ पूजा समितियों की हुई बैठक, तैयारियों को लेकर की गई चर्चा

गिरिडीह : छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को न्यू बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर में की गई। बैठक की अध्यक्षता विशु शर्मा ने की। बैठक में आस्था के इस महापर्व छठ पूजा में प्रमुख सड़कों सहित शहर की सभी सड़कों/गालियों एवं सभी छठ घाटों की साफ-सफाई पूर्व की भांति को बरकरार रखने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 1, 2020 Nov 1 52 Views
Share

गिरिडीह : छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को न्यू बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर में की गई। बैठक की अध्यक्षता विशु शर्मा ने की।

बैठक में आस्था के इस महापर्व छठ पूजा में प्रमुख सड़कों सहित शहर की सभी सड़कों/गालियों एवं सभी छठ घाटों की साफ-सफाई पूर्व की भांति को बरकरार रखने ,अर्घ्य देने के लिए आने वाले लोगों का सुविधा का विशेष ध्यान रखने समेत अन्य बातों पर विचार किया गया।

कोई कमी न रहे इसका रखा जाएगा ख्याल

समिति के नवीन सिन्हा ने बताया छठ पूजा झारखंड बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में और जहां भी भारतीय लोग हैं यहां तक कि  विदेशों में भी इसे बड़े ही सम्मान और आस्था के साथ मानते हैं।साफ-सफाई के वजह से वैश्विक आपदा के दौर में ये पर्व लोगों में उत्सह भरने जैसा है। इस त्यौहार में मात्र हिंदू धर्म ही नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोग बढ़ चढ़के हिस्सा लेते हैं। हम लोगों आज यहां बैठक कर इस बात का निर्णय लिए हैं, कि सकी भव्यता और पूजन विधि में किसी भी प्रकार की कमी ना हो इसका ख्याल रखते हुए इस पर्व मनाएंगे।

MIDDLE
Sponsored

पूर्व की भांति की जाएगी व्यवस्था

वहीं मकतपुर छठ पूजा समिति के दीपक शर्मा ने बताया वर्षों से चली आ रही व्यवस्था को उसी अनुरूप रखते हुआ पूर्व की तरह ही सड़कों सहित नदी में लाइट-टैंट की व्यवस्था रखी जायेगी।

कल नगर आयुक्त से मुलाकात का निर्णय

मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने एक सुर में कहा छठ पूजा में प्रथम अर्घ्य संध्या काल और द्वितीय अर्घ्य प्रातः काल मे होता है। ऐसे में छठ घाट से लेकर सभी सड़को पर लाइट एवं लाउडस्पीकर/साउंड की व्यवस्था पूर्व की भाँति रखा जाएगा इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।उपस्थित लोगों ने कहा छठ घाटों की सफाई, डाला रखने का मेढ़ निर्माण समेत अन्य कार्य समय पूर्व करने के लिए कल नगर आयुक्त से मुलाकात किया जाएगा।

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में निर्भय सिंह,पप्पू सिंह,अरुण भदानी,डिम्पल कुमार,रामजी प्रसाद यादव,साठु ठाकुर,प्रकाश राम,प्रभाकर कुमार,संजय बरदियार,मुकेश यादव,साधु यादव,प्रमोद स्वर्णकार, बिनय गुप्ता,सतीश साहू,दशरथ प्रसाद,उमाशंकर सिंह,हरिप्रसाद साव,क्रांति कुमार आदि उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories