TOP BANNER
Sponsored

बंद मेडिकल एजेंसी के नाम पर बेची जा रही थी दवाई, शिकायत पर की गई कार्रवाई

गिरिडीह : जिले में अवैध रूप से दवा बेचे जाने के गौरखधंधे का खुलासा हुआ है। बताया गया कि शहर के डॉक्टर्स लाइन स्थित शर्मा एजेंसी के नाम से शहर समेत जिलेभर के दवा दुकानों में दवा की आपूर्ति की जा रही थी। जबकि ये एजेंसी बन्द हो चुकी है। बंद हुए एजेंसी के मालिक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 6, 2020 Jul 6 67 Views
Share

गिरिडीह : जिले में अवैध रूप से दवा बेचे जाने के गौरखधंधे का खुलासा हुआ है। बताया गया कि शहर के डॉक्टर्स लाइन स्थित शर्मा एजेंसी के नाम से शहर समेत जिलेभर के दवा दुकानों में दवा की आपूर्ति की जा रही थी। जबकि ये एजेंसी बन्द हो चुकी है।

बंद हुए एजेंसी के मालिक की शिकायत पर हुई कार्रवाई

एजेंसी बंद के बावजूद दवा सप्लाई की भनक दीपक शर्मा को मिली तो उन्होंने नगर थाना एवं दवा संगठन के सचिव सुजीत कपिसवे को इसकी सूचना दी। सूचना पर नगर थाना पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बक्शीडीह रोड स्थित एक मकान में छापेमारी कर विभिन्न प्रकार की दवाओं के स्टॉक को जब्त किया। इस दौरान सुजीत कपिसवे भी मौजूद थे।

दर्ज कराई गई प्राथमिकी

इस बाबत ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि फ़र्ज़ी नाम से, बिना लाइसेंस के,बंद हो चुके प्रतिष्ठान के नाम पर दवा का अवैध कारोबार किये जाने की सूचना मिली थी।उसी आधार पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई है जिसमे कुल 19 प्रकार की दवाइयां जब्त की गई है।आरोपी रघुनंदन पांडेय नामक व्यक्ति है, जिसके खिलाफ नगर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

MIDDLE
Sponsored

अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर होगी कार्रवाई

भारी मात्रा में जब्त दवाओं की कीमत का मूल्यांकन किया जा रहा है।फिलहाल पकड़ी गई सभी दवाओं को चार बड़े बड़े कार्टूनों में सील कर नगर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। दवा का व्यापार जीवन की रक्षा का व्यापार है। जो भी व्यक्ति इस प्रकार के अवैध कारोबार में लिप्त हैं, उनपर मेरी नज़र है।इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

वहीं दवा संगठन के सचिव सुजीत कपिसवे ने सभी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार इस प्रकार के लोगों से दवा का कारोबार ना करें, अन्यथा वे बड़ी मुसीबत मे फंस सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories