TOP BANNER
Sponsored

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, पिता ने बेटी की हत्या का लगाया आरोप

सरिया(गिरिडीह) : जिले के सरिया थाना क्षेत्र स्थित चौधरीडीह से एक विवाहिता के संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतिका 20 वर्षीय पूजा देवी थी। जिसका विवाह संजीत साव के साथ हुआ था। बताया जाता है कि मृतका का शव एलबेस्टर के कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। वहीं पाइप में साड़ी का फंदा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 29, 2020 Jun 29 58 Views
Share

सरिया(गिरिडीह) : जिले के सरिया थाना क्षेत्र स्थित चौधरीडीह से एक विवाहिता के संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतिका 20 वर्षीय पूजा देवी थी। जिसका विवाह संजीत साव के साथ हुआ था।

बताया जाता है कि मृतका का शव एलबेस्टर के कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। वहीं पाइप में साड़ी का फंदा झूलता मिला है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें : कोरोना संक्रमण से झारखंड में 15 वीं मौत, बगोदर की थी पीड़ित महिला 

MIDDLE
Sponsored

पुलिस ने किया मामला दर्ज

मृतिका के पिता थानू साव ने बेटी का हत्या का आरोप लगाते हुये सरिया थाना के आवेदन दिया है। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड संख्या 155/20 दर्ज कर आरोपी पति संजीत साव, ससुर महेंद्र साव और सास कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

चारपहिया को लेकर कर रहा था पैसे की मांग

मृतका के पिता ने बताया कि शादी के 6 माह बाद से ही दामाद व परिवार वाले चारपहिया लेने को लेकर 2 लाख रुपये की मांग करने लगा। नहीं दे सकने पर उनके बेटी के साथ मारपीट करने लगा। इसको लेकर कई बार फैसला हुआ, लेकिन उन लोगों ने कुछ नहीं सुनी।

इसे भी पढ़ें : कार्टून में भरकर खेत में फेंका नवजात का शव, लोगों में आक्रोश 

MIDDLE
Sponsored

पहले भी कर चुका था हत्या का प्रयास

 

बताया कि बीते 01 सितंबर को भी उनकी बेटी के ऊपर किरासन तेल छिड़क उसे मारने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी तरह बच गयी। इसके बाद सरिया थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा मध्यस्थता कर बॉन्ड भरवाया गया, फिर उनकी बेटी ससुराल में रह रही थी। आज किसी व्यक्ति ने उन्हें बेटी के मरने को लेकर सूचना दी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories