AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

व्हाट्सएप पर आए कई नए फीचर्स, अब चैटिंग और कॉलिंग का अनुभव होगा पहले से बेहतर

डेस्क : व्हाट्सएप ने अपने यूज़र्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। इनमें ग्रुप बनाना, चैट में रिएक्शन देना, वीडियो कॉल में नए इफेक्ट्स और AI आधारित मेसेज समरी जैसे इनोवेटिव बदलाव शामिल हैं। व्हाट्सएप के मुताबिक, अब यूज़र्स मल्टीमीडिया मैसेज पर एक साथ रिएक्शन दे सकेंगे।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डेस्क : व्हाट्सएप ने अपने यूज़र्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। इनमें ग्रुप बनाना, चैट में रिएक्शन देना, वीडियो कॉल में नए इफेक्ट्स और AI आधारित मेसेज समरी जैसे इनोवेटिव बदलाव शामिल हैं।

व्हाट्सएप के मुताबिक, अब यूज़र्स मल्टीमीडिया मैसेज पर एक साथ रिएक्शन दे सकेंगे। पहले जहां किसी फोटो या वीडियो पर अलग से जवाब देना पड़ता था, अब उस पर सीधे इमोजी रिएक्शन देना संभव होगा। इसके अलावा, ग्रुप बनाने की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया गया है। अब यूज़र केवल नाम भरकर सीधे लिंक से लोगों को जोड़ सकेंगे।

वीडियो कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने छह नए वीडियो इफेक्ट्स जोड़े हैं, जिससे कॉल इंटरएक्टिव और मज़ेदार बन सकेगी। इन इफेक्ट्स का इस्तेमाल चलते कॉल में ही किया जा सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सबसे खास बात यह है कि व्हाट्सएप अब AI आधारित ‘मैसेज समरी’ फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर से यूजर्स लंबे या अनरीड ग्रुप मैसेज का सारांश एक क्लिक में देख सकेंगे। यह फिलहाल एंड्रॉयड बीटा वर्जन में उपलब्ध है, लेकिन आने वाले दिनों में सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा।

इसके अलावा अपडेट टैब के तहत चैनल्स और स्टेटस में भी कई बदलाव किए गए हैं। अब चैनल में फोटो पोल, ग्रुप मेंशन और चैनल स्टारिंग जैसे विकल्प मिलेंगे।

इन तमाम बदलावों से व्हाट्सएप का यूज़ इंटरफेस पहले से ज्यादा आकर्षक, आसान और स्मार्ट हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी और भी AI फीचर्स जोड़ सकती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories