AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ममता बनर्जी की TMC को लग सकता है बड़ा झटका, एग्जिट पोल में बंगाल में भाजपा को भारी बढ़त

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शनिवार शाम अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों द्वारा जारी ज्यादातर एक्जिट पोल में बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां जबरदस्त टक्कर में टीएमसी के मुकाबले मुख्य विपक्षी भाजपा को भारी बढ़त (काफी अधिक सीटें) मिलने का


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शनिवार शाम अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों द्वारा जारी ज्यादातर एक्जिट पोल में बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां जबरदस्त टक्कर में टीएमसी के मुकाबले मुख्य विपक्षी भाजपा को भारी बढ़त (काफी अधिक सीटें) मिलने का अनुमान है।

एबीपी- सीवोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से भाजपा 23 से 27 सीटें जीत सकती है जबकि टीएमसी के खाते में 13 से 17 सीटें जा सकती हैं। वहीं, कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन एक से तीन सीटें जीत सकती है। बंगाल में भाजपा को 42.5 प्रतिशत, टीएमसी को 41.5 प्रतिशत, कांग्रेस व वाम को 13.2 प्रतिशत और अन्य को 2.8 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।

2019 में टीएमसी ने 22, भाजपा ने 18 जबकि कांग्रेस ने दो सीटें जीती थी। इसी तरह इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा 26 से 31, टीएमसी 11 से 14 और कांग्रेस के दो सीटें जीतने का अनुमान है। न्यूज 24 टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 24, टीएमसी को 17 और कांग्रेस-वाम गठबंधन को एक सीट मिलने की संभावना है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इंडिया न्यूज के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 21 और टीएमसी के खाते में 19 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। इंडिया टीवी के एक्जिट पोल में भाजपा 22 से 26, टीएमसी 14 से 18 जबकि कांग्रेस एक से दो सीटें जीत सकती है।

रिपब्लिक बांग्ला और मार्टरिज के मुताबिक, भाजपा को 21 से 25 और टीएमसी को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। टाइम्स नाऊ नवभारत ने भाजपा को 22, टीएमसी को 19 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान लगाया है।

वहीं, टीवी 9, पोल स्टार्ट और पीपुल इंसाइट के एक्जिट पोल में टीएमसी को 24, भाजपा को 17 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। बता दें कि इससे पहले 2019 में भी ज्यादातर एक्जिट पोल में बंगाल में भाजपा के 16 से अधिक सीटें जीतने का अनुमान जताया गया था। भाजपा ने 18 सीटें जीती थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories