AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

माले ने फूंका पीएम मोदी का पुतला, किसानों के आन्दोलन का किया समर्थन

गिरिडीह : भाकपा माले के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के झंडा मैदान में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी करते हुए नेताओं ने देश में चल रहे किसान आंदोलन को अपना समर्थन जताया। कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव तथा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : भाकपा माले के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के झंडा मैदान में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी करते हुए नेताओं ने देश में चल रहे किसान आंदोलन को अपना समर्थन जताया।

कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव तथा गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने करते हुए कहा कि किसानों के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा लाए गए काले कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन इससे बेफिक्र और बेपरवाह मोदी सरकार देश की जनता का ध्यान बांटने की साजिश कर रही है और संघर्ष कर रहे किसानों के खिलाफ सुरक्षा जवानों को उतारकर टकराव के रास्ते पर जा रही है।

कहा कि ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा मौजूदा सरकार ने अप्रासंगिक कर अब ‘लड़ जवान, मर किसान’ का नारा बुलंद किया है। कहा कि नए कृषि कानून से किसानों को गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है। सब कुछ कारपोरेटों के रहमों करम पर रख छोड़ने की सरकार की खतरनाक प्लानिंग है। सरकार को किसानों की इतनी फिक्र थी, तो जिन किसानों की तथाकथित बेहतरी के लिए उन्होंने कानून लाए हैं उनसे कानून बनाते वक्त भी विचार करना था, लेकिन ऐसा नहीं कर सरकार ने कॉर्पोरेट परस्ती में ये कानून किसानों और देश पर थोप दिए हैं, जिसका विरोध अवश्यभावी है। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल काले कृषि कानून वापस लेकर किसानों के एमएसपी की गारंटी सहित उनकी अन्य सुविधाओं की गारंटी का कानून लाना चाहिए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

 

पुतला दहन मौके पर जिला परिषद सदस्य मनोहर हसन बंटी, नौशाद अहमद चांद, मिंटू मलिक, सुभान, सलमान, कन्हैया सिंह, भोला दास, समशेर, सोहेल, मनीष, गुफरान, सफीक, युनूस, राजा समेत अन्य मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories