AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऑपरेशन “नार्कोस” के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रांची ने ऑपरेशन “नार्कोस” के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस से एक युवक को 10 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ की बाजार में अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रांची ने ऑपरेशन “नार्कोस” के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस से एक युवक को 10 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ की बाजार में अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।

आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रांची मंडल में लगातार गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 12817 हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस की जांच की। प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर ट्रेन के पहुंचते ही कोच नंबर M2 में सीट संख्या 80 पर एक संदिग्ध युवक को बैठा पाया गया। उसके पास एक काले रंग का पिठू बैग और हरे-काले रंग का हैंडबैग था।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमन (उम्र 22 वर्ष), पिता राघव राम, निवासी E-508, जे.जे. कॉलोनी, थाना बवाना, जिला उत्तर-पश्चिम दिल्ली बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने कबूला कि यह गांजा उसने विशाखापट्टनम से खरीदा था और इसे दिल्ली के आनंद विहार इलाके में ऊंचे दाम पर बेचने ले जा रहा था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उसे तुरंत प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर स्थित जीआरपीएस कार्यालय के समीप रोका गया और आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर गांजा की पुष्टि डीडी किट से जांच कर की गई और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए आरोपी को जीआरपी रांची के हवाले कर दिया गया। जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B)/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस पूरी कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर सूरज पांडेय, रंजीत कुमार, एएसआई अनिल कुमार तथा स्टाफ आर.के. सिंह, प्रदीप और वी.एल. मीणा की सराहनीय भूमिका रही। RPF की यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध उनके अभियान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories