TOP BANNER
Sponsored

तीन महीने पहले मलेशिया में हुई मौत, अबतक नहीं आया शव, पत्नी लगा रही गुहार

गिरिडीह: मधुबन थाना क्षेत्र के अतकी पंचायत के धावाटांड मुंडरो ग्राम निवासी बद्री महतो के 32 वर्षीय पुत्र रामेश्वर महतो की मौत लगभग तीन महीने पहले मलेशिया में हो गई थी। मगर इतने समय गुजर जाने के बाद भी उसका शव नहीं आ सका है। वहीं परिजनों की आंखें पथरा गई है। पति का शव

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 2, 2020 Jul 2 62 Views
Share

गिरिडीह: मधुबन थाना क्षेत्र के अतकी पंचायत के धावाटांड मुंडरो ग्राम निवासी बद्री महतो के 32 वर्षीय पुत्र रामेश्वर महतो की मौत लगभग तीन महीने पहले मलेशिया में हो गई थी। मगर इतने समय गुजर जाने के बाद भी उसका शव नहीं आ सका है। वहीं परिजनों की आंखें पथरा गई है। पति का शव को मलेशिया से मंगाने को लेकर पत्नी पूनम देवी गुहार लगा रही है।

इसे भी पढ़ें : हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, 8 घरों को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत 

06 अप्रैल को हुई थी मौत

पूनम देवी ने बताया कि परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए पति रामेश्वर महतो 16 अगस्त 2018 को काम करने के लिए मलेशिया गए थे।वहाँ लाइरिको ट्रांसमिशन कंपनी में में कार्यरत थे।मगर इसी बीच अचानक 6 अप्रैल 2020 को उनकी मौत का समाचार मिलने पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा।पत्नी का कहना हैं कि मौत को लगभग तीन महीने समय बीतने को हैं अभी तक मलेशिया से उसके पति का शव यहाँ नहीं पहुँच सका।

MIDDLE
Sponsored

इसे भी पढ़ें :साइबर अपराध के आरोप में 3 गिरफ्तार, भेजा गया जेल 

उचित मुआवजे के साथ जल्द वापस लाया जाय शव

वहीं कंपनी के द्वारा कोई सार्थक जवाब न मिलने से परिवार के सदस्य परेशान हैं।उनकी मासूम बेटी रीतिका कुमारी (09) और बेटा रवि कुमार(07) की लालन- पालन व पढाई लिखाई को लेकर काफी चिंतित हैं।वहीं प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में हमेशा कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली का कहना हैं कि रामेश्वर महतो की मौत लगभग तीन महीने बीतने को हैं। परिवार वाले काफी चिंतित हैं।फिलहाल एक बूढे माता-पिता जिसका बेटा पहली उसकी नजरों से दूर हुआ और अब उसकी जिंदगी से दूर हो गया और आखिरी बार उसका चेहरा भी देखने को नहीं को मिल रहा हैं। उस माता पिता पर क्या बीत रही होगी ये तो सभी लोग जान सकते हैं।इसलिए सरकार से निवेदन करना चाहूँगा कि रामेश्वर महतो का शव मलेशिया से उचित मुआवजे के साथ जल्द भारत वापस लाया जाय, ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories