TOP BANNER
Sponsored

हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, 8 घरों को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत

सरिया(गिरिडीह) : जिले के सरिया स्थित सर्वोदय आश्रम में बीती रात हाथियों के झुंड ने जमकर तबाही मचाई है. हाथियों के झुंड ने फसलों को नुकसान पहुँचाने के साथ- साथ 7 घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया गया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे दर्जनभर से अधिक की संख्या में हाथियों का झुंड

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 1, 2020 Jul 1 48 Views
Share

सरिया(गिरिडीह) : जिले के सरिया स्थित सर्वोदय आश्रम में बीती रात हाथियों के झुंड ने जमकर तबाही मचाई है. हाथियों के झुंड ने फसलों को नुकसान पहुँचाने के साथ- साथ 7 घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया गया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे दर्जनभर से अधिक की संख्या में हाथियों का झुंड गांव में घुसा और सुबह लगभग 4 बजे तक तबाही मचाई. इस दौरान हाथियों के झुंड ने टेकलाल तुरी, उमेश तुरी, प्रसादी तुरी, केदार तुरी, विजय तुरी, राजेंद्र दास, मसोमात नेमिया के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं सहदेव तुरी, बासुदेव तुरी, सुदामा दास, नन्दलाल तुरी के खेत में लगे फसलों को रोंद दिया.

विधायक ने पहुंच लिया जायजा

इधर हाथियों द्वारा मचाई गयी तबाही की सूचना पर बगोदर विधायक विनोद सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान विधायक ने बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से बात कर तत्काल राशन मुहैया कराने की बात कही. जिसके बाद फ़ौरन भुक्तभोगियों को अनाज उपलब्ध करवाया गया.

इसे भी पढ़ें : 14 पॉजिटिव मरीजों ने दी कोरोना को मात, स्वस्थ होकर लौटे घर

MIDDLE
Sponsored

विधायक ने पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति को लेकर मुआवजा दिए जाने का निर्देश दिया. इस दौरान जानकारी मिली की पूर्व में नुकसान की रिपोर्ट सीओ द्वारा नहीं मिलने के कारण मुआवजा की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. जानकारी मिलते ही विधायक श्री सिंह ने सीओ से बात कर जल्द रिपोर्ट बनाकर दिए जाने का निर्देश दिया.

हाथियों के उत्पात से ग्रामीण इन दिनों दहशत में हैं. हाथियों का झुंड एक माह से अधिक समय से कभी सरिया के पूर्वी छोर के कोयरीडीह, कैलाटाँड, तो कभी पश्चिमी छोर के घुठियापेसरा, अमनारी, तो मध्य क्षेत्र के ऊर्रो बागोडीह,चन्द्रमारनी, पावापुर आदि क्षेत्रों में घूम घूमकर नुकसान पहुंचा रहे हैं. वहीं विभाग इन्हें इलाके से खदेरने में नाकाम साबित हो रहा है.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories