Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियों की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत

1,508
Below feature image Mobile 320X100

एक की हालत गंभीर

गिरिडीह : जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित रेंबा मोड़ में मंगलवार को तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियों की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान घरारी निवासी 29 वर्षीय राजेश मुर्मू के रूप में की गई। जबकि घायल पिंटू मुर्मू है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की पहल से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया।

कैसे हुई घटना

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक चालक राजेश मुर्मू अपने ससुराल कुसमा से वापस घर घरारी लौट रहा था। इसी बीच सुबह करीब 7 बजे विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

 

वाहनों को पुलिस ने किया जब्त

घटना के बाद हिरोडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई। इधर घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ पहुंचे। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मृतक के 2 छोटे छोटे बच्चे हैं। साथ ही उसकी पत्नी गर्भवती है। परिजनों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250