TOP BANNER
Sponsored

पुल निर्माण में लगी मशीनों को किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : महापर्व छठ पर शुक्रवार की शाम जहां लोग नदी, तालाब समेत अन्य जलाशयों में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे रहे थे। पुलिस प्रशासन नदी, तालाबों के पास सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तेद थी। वहीं दूसरी और जिले के बिरनी थाना स्थित टोको धर्मपुर में पुल निर्माण कार्य में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर अपराधियों ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 21, 2020 Nov 21 63 Views
Share

गिरिडीह : महापर्व छठ पर शुक्रवार की शाम जहां लोग नदी, तालाब समेत अन्य जलाशयों में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे रहे थे। पुलिस प्रशासन नदी, तालाबों के पास सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तेद थी। वहीं दूसरी और जिले के बिरनी थाना स्थित टोको धर्मपुर में पुल निर्माण कार्य में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर अपराधियों ने धावा बोलकर मशीनों को आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

 

इस बाबत कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी का काम कर रहे रोहित कुमार ने बताया कि शाम के 6 बजे करीब 10 से 12 आदमी पहुंचे थे। सभी के पास हथियार था या नहीं ये तो अंधेरा में समझ नहीं आया। मगर कुछ के पास हथियार था। बताया कि इस दौरान उनलोगों ने एक मिलर मशीन, एक जेसीबी, एक बाइक, वाइब्रेटर और मोटर को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उनके व कुछ अन्य के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories