TOP BANNER
Sponsored

लॉकडाउन 4 नए रंग रूप वाला होगा, 18 मई से पहले दी जाएगी जानकारी : पीएम

DESK : कोरोना से मुकाबला करते हुए दुनिया को 4 महीने से ज्यादा हो गए, एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया, कोरोना संकट के सामने थकना, हारना, झुकना मंजूर नहीं ये बातें मंगलवार को पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कही. उन्होंने कहा कि जब कोरोना संकट शुरु हुआ, तब भारत में एक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 12, 2020 May 12 40 Views
Share

DESK : कोरोना से मुकाबला करते हुए दुनिया को 4 महीने से ज्यादा हो गए, एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया, कोरोना संकट के सामने थकना, हारना, झुकना मंजूर नहीं ये बातें मंगलवार को पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कही. उन्होंने कहा कि जब कोरोना संकट शुरु हुआ, तब भारत में एक भी पीपीई (PPE) किट नहीं बनती थी. एन-95 मास्क का भारत में नाममात्र उत्पादन होता था. आज स्थिति ये है कि भारत में ही हर रोज 2 लाख PPE और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं.

 

दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है

 

कहा कि दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है, मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत कुछ अच्छा दे सकता है. सवाल यह है कि आखिर कैसे? इस सवाल का भी उत्तर है- 130 करोड़ देशवासियों का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प.

आज हमारे पास साधन हैं, हमारे पास सामर्थ्य है, हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन टैलेंट है, हम सबसे अच्छे प्रोडक्ट बनाएंगे, अपनी गुणवत्ता और बेहतर करेंगे, सप्लाई चेन को और आधुनिक बनाएंगे, ये हम कर सकते हैं और हम जरूर करेंगे.

MIDDLE
Sponsored

 

20 लाख करोड़ रुपये का एक विशेष आर्थिक पैकेज

 

उन्होंने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है.

ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है.कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज 20 लाख करोड़ रुपये का एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं. ये आर्थिक पैकेज, ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा.

 

आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है

 

ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है. ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है.ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग, हमारे MSME के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है,जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है.

MIDDLE
Sponsored

 

पीएम ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी.

 

https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/522510218446134/

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories