उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, कोविड-19 से बचाव को लेकर तैयारियों पर की चर्चा

गिरिडीह : वैश्विक महामारी घोषित हो चुकी कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रसार को देखते हुए इससे बचाव एवं रोकथाम … Read more

21 से 24 मार्च तक आए यात्रियों को चिन्हित कर चिकित्सा जांच कराए जाने का आदेश

21 से 24 मार्च तक आए यात्रियों को चिन्हित कर चिकित्सा जांच कराए जाने का आदेश

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। इस संदर्भ में … Read more

बैसाखी : सिख समुदाय ने पैसे निकालने आएं लोगों व राहगीरों के बीच दी नास्ते की सेवा

बैसाखी : सिख समुदाय ने पैसे निकालने आएं लोगों व राहगीरों के बीच दी नास्ते की सेवा

सरिया (गिरिडीह): सरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने “बाबा नानक राहत सेवा” की तरफ से सोमवार को बैसाखी के शुभ अवसर … Read more

#Giridih_headlines 12 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines

  • उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसपी सुरेंद्र झा दूसरे दिन भी पहुंचे जहनाडीह गांव, पूरे गांव का लिया जायजा, लोगों से घर में ही रहने को लेकर की अपील. गांव वालों की जारी है स्क्रीनिंग.

 

  • लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती, एसडीएम राजेश प्रजापति, सीओ रविन्द्र, डीएसपी बिनोद रवानी ने शहर के प्रमुख मार्गों में किया पैदल मार्च, तफरीह करने वालों की लगाई क्लास. आवश्यकता पड़ने पर मास्क लगाकर निकलने की दी हिदायत.

 

  • शहर के बरगंडा स्थित वृंदावन स्वीट्स में लॉकडाउन का खुलेआम उल्लंघन, होटल में तली जा रही थी कचोरी जलेबी, पैदल मार्च में निकले अधिकारियों ने लगाई फटकार.

 

  • लॉकडाउन में निजी विद्यालयों से फीस नहीं लिए जाने का किया गया अनुरोध, उपायुक्त ने जारी किया पत्र.

 

  • लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने उठाया कदम, जमुआ में ड्रोन कैमरे से की का रही है निगेहबानी.

 

  • श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने जरूररतमंदों के बीच किया अनाज का वितरण, चौथी कड़ी में शीतलपुर, सिरसिया, पांडेयडीह के लगभग 225 परिवारों को दिया अनाज.

खुदरा विक्रेताओं की हुई बैठक, आवश्यक वस्तुओं के नए दर का हुआ निर्धारण

गिरिडीह : चैम्बर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर रविवार को खुदरा, चोकर, मिठाई विक्रेताओं की एक बैठक शहर के श्री श्याम भवन में की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने किया। जबकि मौके पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला समेत शहर भर के कुल 38 दुकानदार शामिल हुए।

बैठक में दुकानदारों ने पुलिस कर्मियों पर दुकानदारों और डिलीवरी करने वाले कर्मियों को पीटने का आरोप लगाया। जिस पर विधायक ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इसपर रोक लगवाने की बात कही।

इसके बाद आगे वार्ता करते हुए आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर चर्चा करते हुए नई दरें तय की गई। वहीं सभी प्रकार के ब्रांडेड सामान अधिकतम खुदरा मूल्य की तय सीमा तक बेचे जाने की बात कही गई।

ये दरें हुई तय

 

  • आटा-26/- kg
  • अरहर दाल-95/- kg
  • मसूर दाल-75/- kg
  • चना दाल-70/- kg
  • चना देशी -65/- kg
  • सरसों तेल-110/- kg
  • गेंहू साधारण-22/- kg
  • आलू-20/- kg
  • प्याज़-22/-kg
  • चीनी-40/- kg
  • परिमल चावल- 32/- से 35/- kg
  • मोटा चावल-28/- kg
  • चोकर (धनबाद)- 1280/- रुपये 48kg बोरा
  • चोकर MR -1250/- रुपये 48kg बोरा
  • बिचाली-6/-kg एवं कुट्टी-7/- kg पचम्बा गौशाला में उपलब्ध।