TOP BANNER
Sponsored

जवानों के साथ दुर्व्यवहार मामला, डुमरी थाना प्रभारी उपेन्द्र राय निलंबित

वायरल हुए वीडियो के बाद कार्रवाई    गिरिडीह : डुमरी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार राय पर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। बता दें कि जवानों के साथ दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की गई है।   क्या है पूरा मामला   बता दें कि रविवार की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 15, 2020 Apr 15 60 Views
Share

वायरल हुए वीडियो के बाद कार्रवाई 

 

गिरिडीह : डुमरी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार राय पर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। बता दें कि जवानों के साथ दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की गई है।

 

क्या है पूरा मामला

 

बता दें कि रविवार की रात डुमरी चौक पर लॉकडाउन का पालन रहे जवानों ने बगैर हेलमेट व मास्क के जा रहे बाइक सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने खुद को बड़ा बाबू के आदमी होने की बात बताई। इसी बीच थाना प्रभारी उपेंद्र राय वहां पहुंचे और युवकों को अपना स्पाई बताते हुए तैनात जवानों को फटकार लगाते हुए नौकरी खाने तक की धमकी दे डाली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वहीं ट्विटर पर राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

 

पहले भी किया जा चुका लाइन हाजिर 

बता दें कि उपेंद्र राय पर एसपी सुरेंद्र झा ने दूसरी बार कार्रवाई की है। इससे पहले अक्टूबर में पीरटांड़ थाना प्रभारी रहने के क्रम में उपेंद्र राय को लाइन हाजिर किया गया था।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories