AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, कोविड-19 से बचाव को लेकर तैयारियों पर की चर्चा

गिरिडीह : वैश्विक महामारी घोषित हो चुकी कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रसार को देखते हुए इससे बचाव एवं रोकथाम हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कोविड-19


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : वैश्विक महामारी घोषित हो चुकी कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रसार को देखते हुए इससे बचाव एवं रोकथाम हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के आगे की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

 

इस दौरान उपायुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के गरीब, असहाय व जरूरतमंदो के बीच वितरण किए जा रहे राशन की निगरानी हेतु निगरानी समिति का गठन किया गया है। ताकि हर एक राशन/जन वितरण प्रणाली के डीलर निगरानी समिति के अनुसार ही राशन की बिक्री करें। जिस पर मौजूद जनप्रतिनिधियों के द्वारा सहमति जताई गई।

 

बताया गया कि जिले में संचालित किए जा रहे विभिन्न दाल-भात केन्द्रों का शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर वृहद प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है, ताकि गरीब व जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराने में आसानी हो तथा लाभुक को मालूम चल सकें कि दाल-भात केंद्र कहा संचालित किए जा रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

प्रवासी मजदूरों को लेकर किया गया विचार विमर्श

 

उपायुक्त ने बताया गया कि राज्य के बाहर रह रहे या फसें हुए मजदूरों को कैसे राशि की व्यवस्था की जाए इसको लेकर प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया गया। साथ ही बताया गया कि राज्य के बाहर रह रहे या फसें हुए गरीब व निर्धन परिवारों के सहयोग एवं सहायता हेतु वर्तमान में राज्य सरकार के द्वारा विधायक मद से जिले के सभी विधायकों को 25 लाख रुपए तक की राशि उपलब्ध कराई गई है ताकि दूसरे राज्यों फसे हुए गरीब व असहाय नागरिकों के खाते में राशि हस्तानांतरित किया जा सकें। इसकी कार्य योजना तैयार कर ली  गयी है तथा शीघ्र ही दूसरे राज्यों में रह रहे प्रवासी नागरिकों के खाते में राशि हस्तानांतरित करा दी जाएगी।

 

बैठक में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, महापौर सुनील पासवान,  एसपी सुरेन्द्र कुमार झा, उप विकास आयुक्त मुकुंद कुमार दास, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव समेत अन्य जन प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories