भाजपा ने मनाई भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि

गिरिडीह : जनसंघ काल के सांसद, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि भाजपा के हरिचक … Read more

सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्मेल स्कूल में किया गया झंडात्तोलन

झंडोत्तोलन

गिरिडीह : जिलेभर में 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है. हालांकि कोरोना के मद्देनजर इस बार बिना कार्यक्रम के आयोजन किये विद्यालयों में झंडात्तोलन किया गया. शहर के प्रमुख कार्मेल स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस छात्र – छात्राओं की अनुपस्थति में मनाया गया. गिने चुने शिक्षकों ने मास्क लगाकर तथा सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए हिस्सा लिया.  कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सभी सिस्टरों ने प्रेयर के साथ की. प्रेयर में विद्यालय मैनेजमेंट ने सभी शिशकों , छात्र – छात्राओं तथा नगर वासियों के स्वस्थ रहने की कामना की.

इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर दिव्या ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. मौके पर मैनेजर सिस्टर मैरी अग्नेश ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि दी तथा उनके मूर्ति को फूल की माला पहनाई. कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल सिस्टर दिव्या ने सभी नगर वासियों को शुभकामनाएं दी तथा स्वस्थ एवं घर पर सुरक्षित रहने को कहा.

इस दौरान सिस्टर जेनेट मेरी, सिस्टर प्रीति, नबमिता, दिवाकर, हिमांशु, आनंद, रूपनारायण, अभिषेक, अंजलि, अंशु, जॉयस स्मार्ट, मोहिनी, जीबना ,कुट्टन, पीटर, स्वर्णा, गुलाब, अन्ना और स्कूल के पीआरओ निर्मल झा मौजूद थे.

देखें वीडियों

स्वतंत्रता दिवस : उपायुक्त ने गिरिडीह स्टेडियम में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को दी सलामी

स्वतंत्रता दिवस : उपायुक्त ने गिरिडीह स्टेडियम में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को दी सलामी

गिरिडीह : गिरिडीह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त … Read more

भरकट्टा में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश, किया सड़क जाम

गिरिडीह : कोवाड़ स्थित लेदा भरकट्टा में पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित … Read more