TOP BANNER
Sponsored

कोरोना संक्रमण को देखते हुए बढ़ी सख्ती, बगैर मास्क घूमने वालों से वसूला गया जुर्माना

गिरिडीह : राज्य सरकार द्वारा मास्क लगाकर घर से निकलने को लेकर की गई अपील के बाद भी बहुत से लोग इसे धत्ता बताकर बगैर मास्क के घूम रहे थे। वहीं बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब इसपर सख्ती बढ़ा दी गई है। गिरिडीह में भी मंगलवार से अभियान चलाकर बगैर मास्क के घूमने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 12, 2020 Aug 12 52 Views
Share

गिरिडीह : राज्य सरकार द्वारा मास्क लगाकर घर से निकलने को लेकर की गई अपील के बाद भी बहुत से लोग इसे धत्ता बताकर बगैर मास्क के घूम रहे थे। वहीं बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब इसपर सख्ती बढ़ा दी गई है। गिरिडीह में भी मंगलवार से अभियान चलाकर बगैर मास्क के घूमने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को शहरी क्षेत्र में यह अभियान जारी रहा।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसडीएम प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर बुधवार को प्रशिक्षु आईएसएस मो. सैयद रियाज अहमद ने अभियान चलाया। इस दौरान टावर चौक से लेकर कालीबाड़ी होते हुए बड़ा चौक तक बिना मास्क के कई लोगों को धरा गया। मौके पर कईयों से जुर्माना के रूप में 5-5 सौ रुपये वसूले गए। वहीं मास्क लगाकर निकलने को लेकर कड़ी हिदायत दी गई।

मौके पर दुकानदार समेत सभी को मास्क पहनकर रहने की चैतावनी दी गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories