TOP BANNER
Sponsored

अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा पशुधन स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन,इलाज के बाद मुफ्त में दी गई दवाइयां

अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा गावां प्रखंड़ के जमडार पंचायत में निःशुल्क पशुधन स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। आरएमआइ के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन जमडार पंचायत के मुखिया फुलमुनी मुर्मू ने फीता काट कर किया। इस जांच शिविर में कारीपहरी, लोरिया, तारापुर, अमझर, टोडलखार के ग्रामीणों ने अपने-अपने जानवरों का इलाज करवाया।शिविर में 148 जानवरों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 2, 2024 Feb 2 45 Views
Share

अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा गावां प्रखंड़ के जमडार पंचायत में निःशुल्क पशुधन स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। आरएमआइ के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन जमडार पंचायत के मुखिया फुलमुनी मुर्मू ने फीता काट कर किया। इस जांच शिविर में कारीपहरी, लोरिया, तारापुर, अमझर, टोडलखार के ग्रामीणों ने अपने-अपने जानवरों का इलाज करवाया।शिविर में 148 जानवरों का मुफ्त इलाज किया गया व दवा भी दिया गया।

संस्था के तरफ से मनोज कुमार दास एवं उमेश कुमार दास ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में इलाज तथा जानकारी के अभाव में पशुधन की क्षति हो जाती है। इसलिए अभिव्यक्ति फाउंडेशन के ओर से ग्रामीणों का पशुधन की क्षति न हो और आमदनी में बचत हो। इसलिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है।वही मुखिया ने कहा कि शिविर के आयोजन से सुदूरवर्ती क्षेत्र के पशुपालकों को बहुत लाभ होगा। इसके लिए उन्होंने संस्था का आभार प्रकट किया। शिविर को सफल बनाने में संस्था कार्यकर्ता सुरेश मुर्मू, सुरेंद्र हेंब्रम, छोटू मरांडी, समाजसेवी हुसैन मरांडी इत्यादि लोगों का भरपूर सहयोग रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories