TOP BANNER
Sponsored

स्टेशनरी दुकान में बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने मारा छापा

दुकान संचालक हुआ गिरफ्तार   सरिया(गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान स्टेशनरी की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचे जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों के शराब को भी बरामद किया है।   गुप्त

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 22, 2020 Apr 22 46 Views
Share

दुकान संचालक हुआ गिरफ्तार

 

सरिया(गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान स्टेशनरी की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचे जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों के शराब को भी बरामद किया है।

 

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

 

इस बाबत इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सरिया स्टेशन रोड में स्टेशनरी की दुकान में गुपचुप तरीके से शराब बेची जा रही है। सूचना पर उन्होंने मंगलवार की देर शाम दलबल के साथ छापेमारी की। इस दौरान किंगफिशर 500(एमएल) 19 पीस, 750 (एमएल) 6 पीस, ब्लेंडर स्प्राइट 180 (एमएल) 3 पीस, सिग्नेचर 180 (एमएल) 2 पीस, पलेंडर स्प्राइट 180 (एमएल) 2 पीस, इम्पेरियर ब्लू 180 (एमएल) 10 पीस, ऑफिसर ब्लू 180 (एमएल) 12 पीस बरामद किया गया।

मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

 

छापेमारी में दुकान संचालक दयानंद चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कांड संख्या 97/20 धारा 188, 269, 290, 272, 73, भादवी 47/A उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories