TOP BANNER
Sponsored

बनियाडीह अस्पताल के पीछे फिर हुआ भू-धंसान,इलाके में बढ़ी जान माल की खतरा की आशंका

गिरिडीह : बनियाडीह इलाके में जारी कोयले के अवैध उत्खनन का अब परिणाम सामने आने लगा है अवैध उत्खनन के कारण इलाके में आये दिन भू-धंसान की घटना हो रही है। बनियाडीह स्थित अस्पताल के पास शनिवार की देर रात तेज आवाज के साथ भू धंसान हुआ। जिसमें अस्पताल की दीवार गिर गई।इस भू-धंसान के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 20, 2021 Jun 20 32 Views
Share

गिरिडीह : बनियाडीह इलाके में जारी कोयले के अवैध उत्खनन का अब परिणाम सामने आने लगा है अवैध उत्खनन के कारण इलाके में आये दिन भू-धंसान की घटना हो रही है। बनियाडीह स्थित अस्पताल के पास शनिवार की देर रात तेज आवाज के साथ भू धंसान हुआ। जिसमें अस्पताल की दीवार गिर गई।इस भू-धंसान के कारण अस्पताल के आसपास के क्वार्टर में भी दरार पड़ने की सूचना है।सप्ताह भर के भीतर दूसरी बात बनियाडीह अस्पताल और पानी टंकी के इर्द-गिर्द हुए भू-धंसान से लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।

शनिवार की रात तेज बारिश के कारण बनियाडीह अस्पताल के पास ही जोरदार आवाज के साथ भू-धंसान हुआ। जिससे रात में लोग भयभीत हो उठे।बनियाडीह के रहने वाले लोगों का कहना है कि बनियाडीह इलाके में अवैध कोयला खनन का कारोबार धड़ल्ले से होता है।जिसकी वजह से यह भू-धंसान हो रहा हैँ उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधक अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो पूरा इलाका जमींनदोंज हो जाएगा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories