AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शुरूआती झटकों के बाद कोहली-रहाणे ने भारत को संभाला, ऐसा रहा मैच के पूरे दिन का हाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्प्टन के द रोस बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दूसरे दिन का खेल दोनों ही टीमों के नजरिये से संतुलित रहा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्प्टन के द रोस बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दूसरे दिन का खेल दोनों ही टीमों के नजरिये से संतुलित रहा है.

भारत के लिए इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ओपनिंग करने रोहित शर्मा और शुभमन गिल उतरे थे. दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 62 रन की एक शानदार शुरूआत भारतीय टीम को दिलाई, लेकिन अपने निजी 34 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा काइली जेमीसन की गेंद पर टिम सउदी को कैच थमा बैठे थे. आउट हो गए. रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान 6 शानदार चौके लगाए.
अच्छी ओपनिंग साझेदारी के बाद भारतीय टीम को 3 झटके काफी जल्दी लग गए. दरअसल, रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शुभमन गिल (26 रन) भी भारतीय टीम के 63 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे.

चेतेश्वर पुजारा (8 रन) भी भारतीय टीम के लिए इस मैच में कुछ खास नही कर पाए और टीम के 88 रन के स्कोर पर आउट हो गए. हालांकि इसके बाद कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम की पारी को संभाला. दोनों ही बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए 58 रन की एक अच्छी साझेदारी की.
भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 64.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 146 रन बना चुकी है. फिलहाल दूसरे दिन तक अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर खेल रहे हैं वहीं कप्तान विराट कोहली 124 गेंदों पर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं. वह अब तक अपनी पारी में एक चौका लगा चुके हैं. न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और नील वैगनर ने 1-1 विकेट हासिल किया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पहला दिन खेल बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं आज के दिन में खराब रौशनी का खलल पड़ा है, इसलिए 98 ओवर की जगह मात्र 64.4 ओवर का ही खेल हो पाया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories