AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मकान मालिक का बेटा ही निकला बैंक में चोरी मामले का मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

एसपी सुरेंद्र झा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड में संचालित झारखंड स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड मिर्जागंज शाखा में चोरी मामले का उद्द्भेदन पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने इस कांड के मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोच लिया है। वहीं इनके पास से चोरी किये गए रुपयों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एसपी सुरेंद्र झा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड में संचालित झारखंड स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड मिर्जागंज शाखा में चोरी मामले का उद्द्भेदन पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने इस कांड के मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोच लिया है। वहीं इनके पास से चोरी किये गए रुपयों की बरामदगी कर ली गई है।

बुधवार को पुराना पुलिस लाइन में एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 मई की रात में अज्ञात अपराधियों के द्वारा दरवाजा का पैनल व अलमीरा तोड़ कर शाखा से 2 लाख 6 सौ 43 रुपये की चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद शाखा प्रबंधक अरुण सिंह के आवेदन पर कांड संख्या 103/2020 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/2291579661136670/

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं उनके द्वारा खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर जांच की गई। बताया कि जांच के दौरान गुप्तचर व तकनीकी सहयोग से कांड में शामिल रवि कुमार, अशोक मिस्त्री और लालो उर्फ लालजीत साव को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर रवि कुमार के पास से 60 हजार 9 सौ, लालजीत के पास से 52 हजार और अशोक मिस्त्री के पास से 24 हजार 3 सौ रुपये, एक हथौड़ी, पेचकस, तीन मोबाइल बरामद किए गए। इसके साथ ही 63 हजार 443 रुपये इनलोगों ने खर्च कर दिए जाने की बात स्वीकार कर ली है।

पूर्वनियोजित तरीके से की चोरी

एसपी श्री झा ने बताया कि कांड का मास्टरमाइंड रवि कुमार के पैतृक आवास में ही बैंक की शाखा संचालित है और इसके नीचे प्रज्ञा केंद्र चलता है। रवि मकान मालिक पूरण महतो का पुत्र है। बताया कि तीनों ने स्वीकारोक्ति बयान में स्पष्ट किया कि प्लान बनाकर तीनों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एसपी ने दी टीम को बधाई

कांड के उद्द्भेदन पर एसपी श्री झा ने पूरी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने इसे बड़ी सफलता बताते हुए सभी को बधाई दी साथ ही कहा कि सभी को पुरस्कृत करने के लिए इनके नाम को मुख्यालय भेजेंगे।

टीम में ये थे शामिल

टीम का नेतृत्व खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने किया। जबकि टीम में अंचल निरीक्षक जमुआ विनय कुमार राम, थाना प्रभारी संतोष कुमार, अभिषेक कुमार रंजन, सुमंत प्रसाद, मनीता कुमारी, मनीष कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, मनोज पूर्ति, जोधन महतो शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories