TOP BANNER
Sponsored

राजद नेता कैलाश यादव हत्याकांड मामला, फरार दो आरोपियों के घर की गई कुर्की जब्ती

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र में राजद नेता कैलाश यादव के हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती गुरुवार को की गई. कुर्की जब्ती की कार्रवाई वरीय दंडाधिकारी सह सीओ डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में की गई. इस दौरान थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा की मौजूदगी में पुलिस बल ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 18, 2021 Feb 18 19 Views
Share

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र में राजद नेता कैलाश यादव के हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती गुरुवार को की गई. कुर्की जब्ती की कार्रवाई वरीय दंडाधिकारी सह सीओ डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में की गई. इस दौरान थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा की मौजूदगी में पुलिस बल ने फरार चल रहे आरोपी मुकेश राय वा छोटू राय के घर की कुर्की जब्ती की.

 

गौरतलब है कि बीते 26 अगस्त को रात करीब साढ़े 10 बजे मोतीलेदा के निलंबित मुखिया व उसके बेटों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराकर राजद नेता कैलाश यादव एवं भाजपा नेता इंद्रलाल वर्मा अपने घर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा लौट रहे थे. रास्ते में मोतीलेदा दलित टोला के पास लाठी-डंडा से लैस लोगों ने उन पर हमला कर दिया था. जिसमें  कैलाश यादव एवं इंद्रलाल वर्मा बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. वहीं धनबाद ले जाने के क्रम में कैलाश वर्मा की रास्ते में ही मौत हो गई थी. जबकि इंद्रलाल वर्मा घायल हो गये थे.

 

इस मामले में मृतक के भाई छोटे लाल यादव के बयान पर बेंगाबाद पुलिस ने कांड संख्या 187/2020 दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी में जुटी थी.  जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं आरोपी मुकेश राय वा छोटू राय अब भी फरार है. जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर गुरूवार को दोनों आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की गई.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories