AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रंजित हत्याकांड का मुख्य आरोपी जावेद गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

गिरिडीह : कहते हैं ना अपराधी कितना भी बड़ा शातिर क्यों न हो एक न एक दिन वो पकड़ा ही जाता है। ऐसा ही पुलिस को पौने 2 साल से चकमा दे रहा रंजित हत्याकांड का मुख्य आरोपी जावेद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को गिरफ्तार जावेद को मीडिया के समक्ष


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : कहते हैं ना अपराधी कितना भी बड़ा शातिर क्यों न हो एक न एक दिन वो पकड़ा ही जाता है। ऐसा ही पुलिस को पौने 2 साल से चकमा दे रहा रंजित हत्याकांड का मुख्य आरोपी जावेद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को गिरफ्तार जावेद को मीडिया के समक्ष लाया गया। इस बाबत एसपी अमित रेणु ने बताया कि 17 दिसंबर 2020 को रंजित कुमार साव के हत्या मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी मुकीम अंसारी को विशेष टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं जावेद अंसारी फरार था।

उन्होंने बताया कि जावेद को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी। टीम के द्वारा गिरफ्तारी के लिए कोलकाता से लेकर मुम्बई और हैदराबाद तक छापेमारी की गई लेकिन वह भाग निकल रहा था। इसी कड़ी में इस बार टीम ने उसे पकड़ लिया। बताया कि गिरफ़्तार जावेद अंसारी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

पैसे के लेन देन को लेकर कर डाली थी हत्या

गौरतलब है कि मृतक रंजित साव ग्राफिक्स डिजाइन का काम करता था। पैसे के लेन देन को लेकर उसके दोस्त जावेद और मुकीम ने गिरिडीह -डुमरी मुख्य मार्ग स्थित राजा बंगला के पास उसकी हत्या कर दी थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

जेलर पर गोली चलाने के मामले में दूसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सूरत से हुई गिरफ्तारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories