TOP BANNER
Sponsored

कोरोना संक्रमित शख्स की मौत के बाद जमुआ का गोरो गांव सील

सम्पर्क में आए लोगों का लिया जा रहा सैंपल   गिरिडीह : रिम्स में इलाज के दौरान जमुआ के गोरो गांव के एक शख्स की मौत के बाद उसके कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए गांव को सील कर दिया है। वहीं पूरे गांव को सैनेटाइज किया जा रहा है।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 29, 2020 May 29 61 Views
Share

सम्पर्क में आए लोगों का लिया जा रहा सैंपल

 

गिरिडीह : रिम्स में इलाज के दौरान जमुआ के गोरो गांव के एक शख्स की मौत के बाद उसके कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए गांव को सील कर दिया है। वहीं पूरे गांव को सैनेटाइज किया जा रहा है।

शुक्रवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा,एसपी सुरेंद्र कुमार झा गोरो गांव पहुंचे और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। बताया गया कि प्राइमरी कांटेक्ट में आये सभी लोगों के सैंपल को कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं सम्पर्क में आये सभी लोगों को जांच रिपोर्ट आने तक सरकारी क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है। उपायुक्त ने सभी से नियमों का पालन करते हुए घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

सूरत से आया था वापस

गौरतलब है कि 44 वर्षीय शख्स 9 मई को सूरत से वापस लौटा था। जिसके बाद उसे होम क्वारेंटाइन में भेज दिया गया था। तबीयत खराब होने पर उसे प्राइवेट वाहन से मेडिका ले जाया गया था। जहां से 27 मई को उसे रिम्स रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 28 मई की सुबह परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे जहां उसे दफना दिया गया। बताया गया कि उसे डायबिटीज की बीमारी थी। 28 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद हड़कंप मच गया।

MIDDLE
Sponsored

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौत की सूचना पर काफी संख्या में लोग जमा हुए थे। फिलहाल 30 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories