TOP BANNER
Sponsored

वेंडिंग जोन निर्माण में बरती जा रही है अनियमितता, पार्षद ने की जांच की मांग

गिरिडीह : नगर निगम के वार्ड नंबर 23 बस स्टैंड के नीचे बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में अनियमितता को लेकर गुरुवार को वार्ड 23 के पार्षद कमल सिंह ने मेयर और उप नगर आयुक्त को आवेदन सौंप जांच की मांग करते हुए गुणवत्तापूर्ण वेंडिंग जोन निर्माण कराए जाने की मांग की है। आवेदन में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 15, 2020 Oct 15 44 Views
Share

गिरिडीह : नगर निगम के वार्ड नंबर 23 बस स्टैंड के नीचे बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में अनियमितता को लेकर गुरुवार को वार्ड 23 के पार्षद कमल सिंह ने मेयर और उप नगर आयुक्त को आवेदन सौंप जांच की मांग करते हुए गुणवत्तापूर्ण वेंडिंग जोन निर्माण कराए जाने की मांग की है।

आवेदन में पार्षद ने शिकायत किया है कि निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि बहुत ही घटिया प्रकार की ईट और गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है।

कहा कि सरकार की यह योजना लगभग एक करोड़ की है और इतनी बड़ी राशि का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। सिर्फ पैसों का बंदरबांट हो रहा है। ऐसा ना हो कि सिर्फ राशि का दुरुपयोग हो और गिरिडीह की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़े। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कर बरती जा रही अनियमितता पर रोक लगाए जाने एवं सही तरीके से योजना का निर्माण कराए जाने की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored

कहा कि वेंडिंग जोन के निर्माण से काफी फुटपाथ दुकानदारों को रोजगार मिलने की संभावना है। अगर उचित ढंग से इसका निर्माण नहीं होता है तो वार्ड की सारी जनता इसका पुरजोर विरोध करेगी। इसकी शिकायत केंद्र सरकार और विभाग के उच्च अधिकारी से भी की जाएगी।

अनियमितता नहीं की जाएगी बर्दास्त

इधर इस बाबत मेयर सुनील पासवान ने कहा कि पिछले दिनों ही उन्होंने बाभनटोली और वार्ड 23 बस स्टैंड के नीचे वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया था। बाभनटोली में तो निर्माण कार्य पूरा हो गया था और सही था मगर बस स्टैंड के नीचे बन रहे वेंडिंग जोन में ईंट की गुणवत्ता खराब थी। जिसे बदलने का आदेश दिया था। मगर एक सप्ताह बाद पार्षद पुनः इसकी शिकायत कर रहे हैं। इसको लेकर सहायक अभियंता को जांच का आदेश दिया हूँ। अगर संवेदक इसके बाद भी घटिया ईंट का प्रयोग करता है तो कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आवेदन सौंपने में वार्ड पार्षद के साथ, वार्ड नंबर 24 के पार्षद नुरुल होदा, 22 के पार्षद अशोक रजक और 21 के पार्षद राजकुमार भी शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories