TOP BANNER
Sponsored

वृक्षारोपण में बरती जा रही है अनियमितता, रेंजर पर भ्रष्टाचार का आरोप

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के कुरहोबिंदो पंचायत के उखरसाल के ग्रामीणों ने वृक्षारोपण में  रेंजर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. वहीं इस संबंध में पिछले दिनों वन प्रमंडल पदाधिकारी पश्चिमी प्रक्षेत्र को आवेदन देकर इसकी जांच करने और निर्धारित मापदंडों के तहत वृक्षारोपण कार्य कराए जाने की मांग की थी. मगर इस मामले में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 1, 2021 Mar 1 45 Views
Share

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के कुरहोबिंदो पंचायत के उखरसाल के ग्रामीणों ने वृक्षारोपण में  रेंजर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. वहीं इस संबंध में पिछले दिनों वन प्रमंडल पदाधिकारी पश्चिमी प्रक्षेत्र को आवेदन देकर इसकी जांच करने और निर्धारित मापदंडों के तहत वृक्षारोपण कार्य कराए जाने की मांग की थी. मगर इस मामले में अबतक वन प्रमंडल पदाधिकारी पश्चिमी प्रक्षेत्र द्वारा कोई पहल नहीं की गई है. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है.

इस संबंध में ग्रामीणों का आरोप है कि बिना समिति का गठन किये व बिना ग्रामीणों को जानकारी दिए मनमाने तरीके से वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है. और इसमें पैसे की बन्दरबांट कर घोर अनियमितता बरती जा रही है.

 

स्थानीय वार्ड सदस्य मनोज कुमार दास एवं शंकर साव ने कहा कि वृक्षारोपण के लिए जहां एक फीट का गढ्ढा होना है वहां मात्र 3 से 4 इंच गढ्ढा किया जा रहा है. ट्रेंच काटकर 4 फीट गढ्ढा करना है उसे डेढ़ दो फीट में ही छोड़ दिया जा रहा है. इसी तरह चोड़ाई 6 फीट के जगह 4 फीट ही की जा रही है.

MIDDLE
Sponsored

 

इतना ही नहीं ये कार्य स्थानीय मजदूरों से कराये जाने का प्रावधान है. मजदूर के नहीं मिलने पर स्थानीय स्तर पर जेसीबी का इस्तेमाल करने का नियम है. मगर स्थानीय मजदूर बेरोजगार हैं और रेंजर नियम कानून को धत्ता बताते हुए अपने निजी व्यक्ति से जेसीबी मंगवाकर काम करवा रहे हैं.

आरोपों को बताया बेबुनियाद

इधर इस संबंध में दूरभाष पर जब रेंजर दिग्विजय सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया. कहा कि स्थानीय ग्रामीण पैसे की मांग कर रहे हैं. और पैसे नहीं मिलने के कारण वो आरोप लगा रहे हैं.

सरकारी मापदंड के अनुसार ही होगा काम

वहीं इस मामले में पश्चिमी प्रक्षेत्र के वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण नहीं हुआ है. बताया कि सरकारी मापदंड के अनुसार ही काम होगा हमने निर्देश दे दिया है.

MIDDLE
Sponsored

 

बहरहाल, एक तरफ ग्रामीण रेंजर व अन्य पदाधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं. वहीं रेंजर कुछ और ही बात कह रहे हैं. योजना स्थल पर जो तस्वीरें देखने को मिली है. उसमें अनियमितता बरती जा रही है. इससे इंकार नहीं किया जा सकता है. जरूरत है वन प्रमंडल पदाधिकारी स्वंय इसकी मॉनिटरिंग कर योजना के मापदंड के अनुकूल काम करायें. ताकि अगर इसमें अनियमितता बरती जा रही है तो इसपर रोक लगे और बेहतर ढंग से योजनानुसार वृक्षारोपण हो सके.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories