AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आपसी रंजिश में मासूम की हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के देवाटांड़ में एक मासूम की गला दबाकर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। मासूम मुसरत अंसारी का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र दिलबर अंसारी था।   पुराना विवाद बताया जा रहा है कारण   मासूम के दादा क़ासिम मियां ने हत्या का आरोप पड़ोस के ही सुल्तान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के देवाटांड़ में एक मासूम की गला दबाकर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। मासूम मुसरत अंसारी का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र दिलबर अंसारी था।

 

पुराना विवाद बताया जा रहा है कारण

 

मासूम के दादा क़ासिम मियां ने हत्या का आरोप पड़ोस के ही सुल्तान मियां और उसकी पत्नी पर लगाया है। कासिम मियां की मानें तो बुधवार की शाम लगभग 5 बजे उनका पोता दिलबर सुल्तान मियां के पोते के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह गायब हो गया। ढूंढने पर खंडहर में मृत पड़ा मिला। आरोप लगाया कि सुल्तान मियां से ज़मीन और सड़क को लेकर पहले से विवाद चलता आ रहा था। इसी कारण उसके पोते की हत्या की गई है।

 

लॉकडाउन में फंसे हैं पिता

 

बताया गया मृतक मासूम के पिता सूरत में नौकरी करते हैं। लॉकडाउन की वजह से वह सूरत फंसे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

अनुसंधान में जुटी पुलिस

 

घटना की जानकारी मिलने पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories