TOP BANNER
Sponsored

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में धूमधाम से मना आजादी का जश्न

किताबों से दोस्ती कर योग्य नागरिक बनें विद्यार्थी : मनीष आनंद गिरिडीह :  गिरिडीह स्थित भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में सोमवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यालय के उप निदेशक मनीष आनंद ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 15, 2022 Aug 15 48 Views
Share

किताबों से दोस्ती कर योग्य नागरिक बनें विद्यार्थी : मनीष आनंद

गिरिडीह :  गिरिडीह स्थित भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में सोमवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यालय के उप निदेशक मनीष आनंद ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। सर जेसी बोस बालिका +2 उच्च विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यालय के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी और छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ पूरे परिसर की परिक्रमा की।

 

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सर जेसी बोस बालिका +2 की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सुगंधा कुमारी ने प्रथम, प्रिया शाश्वत ने द्वितीय और स्नेहा कुमारी सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्राओं को संस्थान की ओर से पुरस्कार के रूप में किताबें दी गईं। उपस्थित अतिथियों के करकमलों से सभी प्रतिभागी छात्राओं को भी उपहार दिया गया। इस मौके पर सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र प्रसाद भी उपस्थित रहे।

पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यालय में पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया गया। कार्यालय के उप निदेशक मनीष आनंद ने फीता काट कर पुस्तकालय का औपचारिक उद्घाटन किया। मौके पर श्री आनंद ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यालय की विशेष उपलब्धि के तौर पर पुस्तकालय की शुरुआत की गई है। इसमें विज्ञान, साहित्य और छात्रोपयोगी बेहतरीन पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इस पुस्तकालय का सबसे बड़ा आकर्षण योग संबंधी किताबों का संग्रह है। हिन्दी और अंग्रेजी में योग शास्त्र की इतनी उत्कृष्ट किताबें एकसाथ दूसरी जगह मिलना दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किताबों से अधिक दोस्ती करें, शिक्षित होकर योग्य और देशभक्त नागरिक बनें। छात्राएं इस पुस्तकालय का भरपूर उपयोग करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रणी पब्लिकेशन के संपादक रीतेश सराक उपस्थित थे। वहीं अतिथि के रूप में विजय गुप्ता, आशा गुप्ता और संध्या कुमारी भी मौजूद थे। उद्घाटन अवसर पर  संपादक श्री  सराक ने अपनी ओर से पुस्तकालय को कुछ किताबें भी भेंट की।

MIDDLE
Sponsored

पूरे कार्यक्रम में कार्यालय के पदाधिकारियों में उत्तम दास, गोविंद जायसवाल, रामाकांत शरण, मुकुल मनोहर, मो जावेद और कर्मचारियों में किशोर कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार सिंह, अरबिंदो बिस्वास, रामलाल राम के अलावा सेवानिवृत्त पदाधिकारी अमर सिन्हा और कर्मचारी गुरदीप बग्गा भी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories