TOP BANNER
Sponsored

महज एक वर्ष में ही प्रखंड मुख्यालय के नए बिल्डिंग से चुने लगा बारिश का पानी

दीवारों में आई दरार, टूटा खिड़की का शीशा गावां : प्रखंड मुख्यालय के नए मॉडल सह अंचल कार्यालय भवन के छत से महज एक वर्ष में ही बारिश का पानी चुने लगा है और दीवारें में दरार आई गई है। इससे भवन निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है तो वहीं भ्रष्टाचारियों की पोल

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 31, 2021 Jul 31 47 Views
Share

दीवारों में आई दरार, टूटा खिड़की का शीशा

गावां : प्रखंड मुख्यालय के नए मॉडल सह अंचल कार्यालय भवन के छत से महज एक वर्ष में ही बारिश का पानी चुने लगा है और दीवारें में दरार आई गई है। इससे भवन निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है तो वहीं भ्रष्टाचारियों की पोल खुल गई है। बता दें कि भवन प्रमंडल विभाग की ओर से गावां प्रखंड मुख्यालय में करोड़ों रुपए की लागत से वर्ष 2020 में नवनिर्मित मॉडल सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण पूरा कराया गया था।

वर्ष 2020 के जुलाई माह में उस समय के तत्कालीन बीडीओ मधु कुमारी के अगुवाई में जर्जर भवन से नवनिर्मित मॉडल सह अंचल कार्यालय भवन में प्रखंड मुख्यालय को शिफ्ट कराया गया था। परंतु इधर तीन चार दिनों से लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है। भवन के दूसरे फ्लोर में हॉल रूम के पास दीवार और छत से बारिश का पानी टपकने लगा है। पानी टपकने से नीचे का स्थल पूरी तरह से भींगने लगा है। वहीं बीपीआरओ हॉल के दीवारों पर दरार आ गई है।

इसके अलावा बीपीआरओ हॉल के खिड़की में लगाए गए शीशा भी कमजोर होकर टूटने लगा है। शुक्रवार की देर रात भी आंधी से खिड़की के एक भाग का शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया है। वहीं प्रखंड कार्यालय भवन में कई पंखा व लाइट भी खराब हो गया एवं शौचालय का पानी सप्लाई भी बंद है। एक तरह से कहा जाए तो भवन निर्माण के दौरान भारी अनियमितता बरती गई है।

MIDDLE
Sponsored

 

बुनियाद और ढलाई में भी बरती गई है अनियमितता, जांच हो : पूर्व विधायक

पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा प्रखंड मुख्यालय के बुनियादी और ढलाई में भी अनियमितता बरती गई थी। जिसका भाकपा माले पार्टी द्वारा विरोध जताया था। लेकिन बाद में बाबूलाल मरांडी के विधायक बनने के पर संवेदक द्वारा जैसे तैसे काम पूरा कर पैसा निकाल लिया गया है। कहा कि जिसके नाम से निविदा बांड हुआ था वह काम न कराकर गावां के कुछ बिचौलियों द्वारा कार्य करवाया गया है। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा के अध्यक्ष प्रतायुक्त समिति के पास भी आवेदन देकर इसकी जांच कराएंगे और आगामी वर्षाकालीन सत्र में जांच की मांग उठाएंगे।

इधर, बीडीओ रामगोपाल पांडेय ने कहा कि भवन से बारिश का पानी चुने की सूचना नहीं है। मैं अभी यहां नया आया हूं। मामले की जांच करवाते हैं। जांच के बाद संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories