TOP BANNER
Sponsored

ख़बर का असर : चुआं खोदकर प्यास बुझा रहे मुखबली गांव के लोगों को जल्द मिलेगा पेयजल की समस्या से निजात

पीएचइडी विभाग ने करवाया बोरिंग तिसरी : लगभग पांच महीनों से नदी में चुंआ खोदकर अपनी प्यास बुझा रहे मुखबली गांव के लोगों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने का आसार दिख रहा है। ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद पीएचइडी विभाग द्वारा उक्त गांव में बोरिंग करवा दिया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 2, 2024 Jul 2 55 Views
Share

पीएचइडी विभाग ने करवाया बोरिंग

तिसरी : लगभग पांच महीनों से नदी में चुंआ खोदकर अपनी प्यास बुझा रहे मुखबली गांव के लोगों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने का आसार दिख रहा है। ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद पीएचइडी विभाग द्वारा उक्त गांव में बोरिंग करवा दिया गया है।

 

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत थानसिंहडीह पंचायत के मुखबली गांव के लोग पेयजल की किल्लत से जूझ रहे थे। वहां के आदिवासी टोला के ग्रामीण बीते मार्च महीने से ही पानी की एक – एक बूंद के लिए तरस रहे थे। मजबूरन सुखी हुई नदी में चुंआ खोदकर यहां के लोग अपनी प्यास बुझाते थे। ग्रामीणों की इस समस्या को बीते 22 जून को समृद्ध सामाचार ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। जिसके बाद पीएचइडी विभाग द्वारा वहां डीप बोरिंग करवाया गया है।

 

हालांकि विभाग के जेई ने पहले उक्त गांव में तत्काल बोरिंग करने की सहमति नहीं जताई थी। उन्होंने बताया था कि वहां सेकेंड फेज़ में कार्य किया जाना है, लेकिन समस्या को गंभीरता से लिया गया और पदाधिकारियों के सहयोग से मुखबली गांव के आदिवासी टोला में डीप बोरिंग करवाया गया है। जेई ने बताया कि जल्द ही स्ट्रक्चर बनाकर पेयजलापूर्ति बहाल की जाएगी। फ़िलहाल बोरिंग होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories