AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अवैध आरा मिलों पर गिरी गाज, 5 लाख से अधिक मूल्य की बेशकीमती लकड़ियां जब्त

सरिया(गिरिडीह) : सरिया इलाके में चल रहे अवैध आरा मिलों पर बुधवार को गाज गिरी। यहां वन विभाग ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में शीशम, शॉल, कटहल, अकेशिया एवं यूकोलिप्टस की लकड़ियों का खैप बरामद किया गया है। जब्त लकड़ियों की कीमत 5 लाख आंकी जा रही


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया(गिरिडीह) : सरिया इलाके में चल रहे अवैध आरा मिलों पर बुधवार को गाज गिरी। यहां वन विभाग ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में शीशम, शॉल, कटहल, अकेशिया एवं यूकोलिप्टस की लकड़ियों का खैप बरामद किया गया है। जब्त लकड़ियों की कीमत 5 लाख आंकी जा रही है।

कार्रवाई के बाबत रेंजर अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर लकड़ियों को जब्त किया गया है। बताया कि कोयरीडीह में गौरीशंकर प्रसाद, मायापुर में महेंद्र वर्मा, पूर्णिडीह में जागेश्वर वर्मा एवं खैराघाट में रामू मांझी के द्वारा अवैध रूप से वर्षों आरा मिलों का संचालन किया जा रहा था। मौके पर चार मशीन, एक जेनरेटर एक ट्रॉली को जब्त किया गया है। सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

बरती गई विशेष सतर्कता

कार्रवाई की किसी को भनक न लगे इसको लेकर विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई थी। टीम में शामिल सभी के मोबाइल को जमा कर लिया गया था, ताकि जानकारी लीक न हो सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

छापेमारी में ये थे शामिल

छापेमारी टीम में रेंजर अभय सिन्हा, पीएन दूबे, विजय कुमार, पुरुषोत्तम पाण्डेय, शैलेश, रंजीत रविदास, सोमनाथ मोदक, हैदर अली, विष्णु राय, इंदु कुमारी, पालवी कुमारी समेत अन्य कई अधिकारी व वनरक्षी शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories